{"_id":"5fc538fe8ebc3e9b97751741","slug":"58-972-voters-will-decide-the-fate-of-35-candidates-hardoi-news-knp597264532","type":"story","status":"publish","title_hn":"58,972 मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58,972 मतदाता करेंगे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन
फोटो-6-पोलिंग पार्टी के रवानगी से पूर्व मतपेटिकाएं ले जाते मतदान कार्मिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विधान परिषद चुनाव में जिले के करीब 59 हजार मतदाताओं के वोट आज 85 मतपेटिकाओं में बंद हो जाएंगे। ये वोट स्नातक व शिक्षक के 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए रविवार को 85 पोलिंग पार्टियां जीआईसी ग्राउंड से रवाना कर दी गईं। ये शाम को अपने-अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं।
लखनऊ खंड स्नातक में 24 प्रत्याशी व शिक्षक में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनका फैसला आज जिले में बनाए गए 85 बूथों पर मतदान के जरिए किया जाएगा। शिक्षक चुनाव में जिले के 2671 मतदाता व स्नातक में 56,301 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मिलाकर शिक्षक स्नातक के 35 प्रत्याशियों के लिए 58,972 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनकी राय जानने के लिए पोलिंग पार्टियां राजकीय इंटर कालेज से बसों के माध्यम से रवाना की गईं। इन्हें रवाना करने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से ही राजकीय इंटर कालेज के परिसर में अलग-अलग पंडाल लगाए गए थे।
जैसे पुलिस फोर्स को लेकर अलग-अलग काउंटर लगाए गए और वहां से पुलिस जवानों को पोलिंग पार्टियों में भेजा गया। ऐसे ही पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय के लिए अलग अलग कांउटर लगाए गए। वहां उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अलग व्यवस्थित किए गए काउंटरों पर उन्हें मतदान सामग्री व मतपेटिकाएं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
सेक्टर मजिसट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट भी स्थल पर ही मौजूद रहे और कार्मिकों की समस्याओं का निस्तारण करते रहे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने भी जीआईसी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों व मतदान कार्मिकों को भी उनके दायित्व समझाए। दोपहर तीन बजे तक पार्टियां रवाना हो गईं, जिसके बाद देर शाम तक अपने निर्धारित बूथों पर पहुंच गईं।
रवानगी स्थल पर अलग-अलग पंडाल लगे जहां प्रत्येक पंडाल के बाहर भीड़ न लगे, इसको लेकर प्रशासनिक तौर पर तैयारियां की गईं। प्रत्येक पंडाल में काउंटर के आगे चूने के गोले बनाए गए जिससे दो लोगों के बीच में निर्धारित दूरी बनी रहे। गोले बनाने में नगर पालिका के कर्मियों को पूरी जीआईसी फील्ड में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ गई।
पोलिंग पार्टियों को ये दिशा-निर्देश बार बार माइक पर एनाउंसमेंट करके दिए गए कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों के नंबर अपने पास अवश्य रखें। बूथों पर पहुंचने से पहले या फिर पहुंचने के बाद कहीं भी कोई समस्या आए तो सेक्टर मजिस्ट्रेट को जरूर अवगत कराएं।
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों को ये दिशा-निर्देश दिए गए। कि पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही पहले नंबर पर सभी कार्मिक अपने बूथ की तैयारियां पूरी कर लें। अपनी दी गई मतदान सामग्री को चेक कर लें और उसको व्यवस्थित कर लें। बूथ के आसपास निर्धारित सीमा में यदि कोई पार्टी आदि का झंडा बैनर आदि लगा हो तो उसे भी साफ कर दें।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि बूथ पर इस बार कोरोना संक्रमण का खासा ध्यान रखा जा रहा है। बूथ पर मतदाता के पहुंचते ही उनके हाथ साफ कराए जाएंगे। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। उसके बाद यदि वे मास्क नहीं लगाए हैं तो उन्हें मास्क और ग्लब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि इस बार सभी बूथों पर हेल्थ डेस्क भी अनिवार्य रूप से तैयार की जाए। इन निर्देशों का पालन करने के लिए पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने के बाद से ही मतदान कार्मिकों ने इस ओर रविवार देर शाम से ही तैयारियां शुरू कर दीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिक ही नहीं यदि आम जन को भी मतदान के दिन कोई शिकायत हो तो कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 05852-234407 को डॉयल करें। कंट्रोल रूम के कर्मी इन शिकायतों को तत्काल संबंधित सेकटर मजिस्ट्रेट या उच्च अधिकारियों को जरूर अवगत कराएं और समस्या का निस्तारण करवाया जाए।