{"_id":"6921f01b28ac98be43059354","slug":"55000-rupees-stolen-from-farmers-pocket-42500-rupees-recovered-from-accused-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140755-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किसान की जेब काटकर 55 हजार रुपये उड़ाए, आरोपी से 42,500 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किसान की जेब काटकर 55 हजार रुपये उड़ाए, आरोपी से 42,500 रुपये बरामद
विज्ञापन
हरदोई। नवीन गल्ला मंडी के गेट पर शुक्रवार को किसान की जेब कट गई। जेब कतरे ने 55 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 42,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। उस पर पहले से 19 मामले दर्ज हैं।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी धनवीर खेती करते हैं। धनवीर ने शनिवार दोपहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह शुक्रवार दोपहर शहर की नवीन गल्ला मंडी में धान बेचने गए थे। धान बेचकर उन्हें 55 हजार रुपये मिले थे। उन्होंने रुपये जेब में रख लिए। आढ़त से वह पैदल मंडी गेट की ओर जा रहे थे। इस दौरान मंडी गेट पर किसी ने उनकी जेब काटकर 55 हजार रुपये निकाल लिए। चंद सेकेंड में उन्हें रुपये निकलने का अहसास हुआ। उन्होंने शोर मचा दिया। भीड़ के बीच से एक शख्स तेजी से भागता दिखा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नानकगंज झाला के मजरा ओमपुरी कॉलोनी निवासी विपिन बताया। आरोपी के पास से 42,500 हजार रुपये और एक ब्लेड मिला है। राधानगर चौकी प्रभारी रोहित पांडेय ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एर्क्ट, चोरी, आबकारी अधिनियम, महिला से क्रूरता, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट आदि धाराओं में पहले से 19 मामले दर्ज हैं। इसमें शहर कोतवाली में आठ, कछौना, मल्लावां, पाली में दो-दो, पचदेवरा, देहात कोतवाल में एक-एक और संडीला में तीन मामले शामिल हैं।