{"_id":"61e8472307014a4edb2174d8","slug":"540-new-corona-patient-found-hardoi-news-knp676220562","type":"story","status":"publish","title_hn":"540 नए संक्रमित, आंकड़ा हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
540 नए संक्रमित, आंकड़ा हजार के पार
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बुधवार को जिले में 540 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इसके साथ कोरोना के सक्रिय मामले एक हजार का आंकड़ा पार कर गए। जिला अब कोविड की ए श्रेणी में शामिल हो गया है। इसका मतलब साफ है कि अब समय पाबंदियों के बढ़ने का है। जिला प्रशासन संक्रमण की रोकथाम के लिए नई बंदिशें लगाने की तैयारी कर रहा है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि कोरोना की ए श्रेणी में संक्रमण की रोकथाम के लिए जो प्रावधान हैं, उनका पालन कराया जाएगा।
पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार इस कदर बढ़ी कि जिला कोविड की ए श्रेणी में पहुंच गया है। बार-बार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और मास्क लगाकर ही घर से निकलने की हिदायतों के बावजूद संक्रमण को रोका नहीं जा सका। पिछली तमाम कड़वी यादों को सहेजे लोग जरा सी राहत मिलते ही बेपरवाह हो गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब संक्रमितों की संख्या 1480 पहुंच चुकी है। इनमें से मंगलवार शाम तक 99 लोग ही ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले 1381 हैं।
यह है ए श्रेणी
कोरोना के एक हजार सक्रिय केस होने पर यह मान लिया जाता है कि संक्रमण कम्यूनिटी लेवल पर आ गया है। इसलिए नियमों में सख्ती बढ़ा दी जाती है। ताकि कम से कम लोग संक्रमण में आएं। इस श्रेणी में आइसोलेट संक्रमितों का स्वास्थ्य टीमें लगातार परीक्षण करेंगी। कैंसर, गुर्दा रोगियों और ट्रांसप्लांट के रोगियों के संक्रमित होने पर उन्हें अनिवार्य रूप से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सात दिन तक आइसोलेट होने के बाद यदि आखिरी तीन दिन संक्रमित को बुखार नहीं आता है तो उसे निगेटिव मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
इन पाबंदियां से जकड़ेगा जिला
छोटे बच्चों की स्कूल बंदी
कम खुलेंगे कॉलेज, ऑनलाइन होंगी कक्षाएं
रात्रि कर्फ्यू की अवधि में विस्तार की संभावना
वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था पर लौट सकते हैं दफ्तर
धार्मिक स्थलों पर बिना मास्क प्रवेश पर होगी रोक
लॉन की क्षमता से 50 फीसदी मेहमान ही हो सकेंगे आयोजन में शामिल
शादी समारोह में 100 से अधिक मेहमानों की अनुमति नहीं होगी।
वर्जन
कोरोना संक्रमण कम्यूनिटी स्तर पर आ चुका है। जिले को ए श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा ए श्रेणी के लिए निर्धारित प्रावधानों का ईमानदारी से पालन कराया जाएगा। इसके लिए समीक्षा कर आदेश जारी करेंगे। कोरोना की रोकथाम के लिए जो उचित होगा किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह स्वयं व अपने परिवार को वैक्सीन जरूर लगवाएं। - अविनाश कुमार, डीएम