{"_id":"59a307574f1c1b04118b47bf","slug":"51503856471-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने की घटनाओं में छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने की घटनाओं में छात्रा समेत दो की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांडी/बिलग्राम। सांडी और बिलग्राम थाना क्षेत्र में दो जगह बारिश की वजह से दीवार गिरने से एक बच्ची व एक वृद्धा की मौत हो गई। वहीं मलबे में दबकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांडी कस्बे के मोहल्ला औलादगंज में सतीश कुमार अपने परिवार के साथ राजीव गुप्ता के घर में किराये पर रहते हैं। रविवार सुबह उनकी पुत्री मोरनी (8) घर के दरवाजे पर खड़े होकर बारिश देख रही थी। इसी बीच अचानक दरवाजे की दीवार भरभराकर ढह गई। मोरनी दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय खिड़किया में कक्षा तीन की छात्रा थी। नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रीतू गुप्ता, उनके पति रामजी गुप्ता व पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लेखपाल संदीप यादव और बाद में तहसीलदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उधर, थाना क्षेत्र के ग्राम टिभनापुर में सिराजू की कोठरी की कच्ची दीवार ढह गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के जरौलीशेरपुर गांव में यूनुस की दीवार पर गांव की ही गौरी (60) छप्पर डालकर रह रही थी। उसके साथ नातिन आरती (13) और सोना (7) पुत्रियां खेमकरन भी लेटी थीं। अचानक दीवार ढह गई। इसके मलबे में तीनों लोग दब गए। जब तक मलबा हटाया गया, तब तक गौरी की मौत हो चुकी थी, जबकि आरती और सोना को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार राजेश कुमार, ग्राम प्रधान अजीज खां मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। ग्राम प्रधान ने बताया कि गौरी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया गया था और उसका आवास निर्माणाधीन था। इसी के चलते वह छप्पर डालकर रह रही थी। उधर, दूसरी ओर सवायजपुर में लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरवन में बारिश के चलते एक कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में सुंदर (42) दब गया। उसके चीखने पर परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेखपाल लोकेश कुमार को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश तहसीलदार मूसाराम ने दिए हैं।
विज्ञापन
इंसेट
बिजली गिरने से महिला गंभीर
मल्लावां (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर गंगा में बिजली गिरने से अपने घर के आंगन में बैठी रागिनी (25) गंभीर रूप से झुलस गई। मकान के बाहर बंधी मूलचंद्र की गाय की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
- दीवार गिरने की घटनाओं में छात्रा समेत दो की मौत
- सांडी के औलादगंज और बिलग्राम के जरौली शेरपुर में हुई घटनाएं
फोटो- 21 औलादगंज में घटना स्थल का निरीक्षण करते तहसीलदार राजेश कुमार।