फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कार पर गिरा पेड़, चालक समेत तीन घायल

कार पर गिरा पेड़, चालक समेत तीन घायल

Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़, चालक समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
झमाझम बारिश के बाद मुन्नेमिंया चौराहे के पास पकरिया का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे कार दब गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रोड पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद रोड से पेड़ हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटा यातायात बाधित रहा।
शहर कोतवाली के मोहल्ला रफी अहमद चौराहा निवासी अंसार अहमद (57) की बेटी फराजिया (20) अंसार बीएससी की छात्रा है। वह सिनेमा रोड स्थित एक कोचिंग में पढ़ती है। शनिवार सुबह वह कोचिंग गई थी। कोचिंग पहुंचने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। कोचिंग में पढ़ने के बाद वह बाहर निकली तो बारिश हो रही थी। उसने पिता अंसार अहमद को फोन क ार भेजने के लिए कहा। अंसार अहमद चालक नफीस अहमद (30) निवासी मोहल्ला वैटगंज के साथ बेटी को लेने कोचिंग सेंटर पहुंचे। घर लौटते समय मुन्ने मिंया चौराहा के पास कार पर पकरिया का पेड़ आ गिरा। पेड़ गिरने से कार पिचक गई। हादसे में कार में सवार अंसार अहमद , बेटी व चालक घायल हो गए। फराजिया को गंभीर चोटें आईं। जबकि अंसार अहमद व चालक को मामूली चोटें आईं। रोड पर पेड़ गिरने से दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इस दौरान करीब एक घंटा बड़ा चौराहा से बिलग्राम चुंगी तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

इंसेट
बारिश में जर्जर मकान ढहा
शहर के मोहल्ला वैटगंज में मस्जिद वाली गली में स्वर्गीय जहीर के पुत्र शादाब का पैतृक मकान है। लगभग 50 वर्ष पुराना मकान पिछले काफी समय से जर्जर है। नगर पालिका परिषद की ओर से मकान को ढहाने की नोटिस भी दी गई थी। शनिवार को हुई झमाझम बारिश में मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। बारिश होने के कारण उस समय गली से कोई निकल नहीं रहा था। इसलिए हादसा टल गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शादाब का परिवार इसी मकान के दूसरे हिस्से में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- कार पर गिरा पेड़, चालक समेत तीन घायल
- आवागमन ठप, एक घंटे बाद खुला रास्ता



फोटो-16, कार के ऊपर गिरा पेड़।
फोटो-17, घटना स्थल पर मौजूद लोग।
फोटो-18, घायल अंसार अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed