{"_id":"59886b564f1c1bf2278b45cc","slug":"51502112598-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में उमरा के पास तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार बेनीगंज निवासी वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र के घनश्याम नगर निवासी पुत्तीलाल (55) मजदूरी करता था। वह पिछले कई महीने से बघौली थाना क्षेत्र के बरौली में एक कारखाने में मजदूरी कर रहा था। सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर वह घर के लिए निकला था। वह बेनीगंज की तरफ जा रहे टेंपो पर बैठा था। रास्ते में उमरा गांव के पास तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। टेंपो में करीब 15 सवारियां बैठी थीं। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आईं। जबकि पुत्तीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बताए मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी। हादसे की जानकारी पर बेटा बसंतू व परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। हादसे में पुत्तीलाल के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं थी। इसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ बघौली जटाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
- बेकाबू टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत
- बघौली थाना क्षेत्र में उमरा के पास हुआ हादसा
- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का निवासी था मृतक