फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 Wheat Crops of Wheat by Fire

आग से गेहूं की 50 बीघे फसल राख

Tue, 04 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 04 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
50 Wheat Crops of Wheat by Fire
आग - फोटो : amarujala

बिलग्राम/शाहाबाद।  अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने से करीब 50 बीघे गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर दोनों स्थानों पर फायर बिग्रेड क ी गाड़ियां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया। राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया ।

विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गदुआपुर गांव निवासी श्रीराम के खेत में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग क ी लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू किया गया तब तक तेज हवा के चलते आग ने श्रीराम के छोटे भाई रामाधार और गांव के ही सर्वेश, सोने लाल के खेत की फसल भी चपेट में आकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मुताबिक किसानों की करीब बीस बीघे फसल जलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी जापान सिंह के गेहूं क ी फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश चालू की। इस दौरान दमकल कर्मियों को भी सूचना दी गई। सूचना के करीब एक घंटा बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग काबू कर लिया था। घटना की सूचना पर राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर हुए नुकसान का आंकलन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed