फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   50 beeghe crop caught fire

आग लगने से 50 बीघा गन्ने की फसल जली

Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 beeghe crop caught fire
खेत में जलती गन्ने की फसल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरियावां। थाना क्षेत्र के लिलवल गांव में सोमवार दोपहर खेत में गन्ने की फसल में अज्ञात कारण से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक लगभग 40 बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लिलवल गांव निवासी हरिबाबू के खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग फैल गई। आग ने पास ही स्थित अन्य कई खेतों में खड़ी फसल को भी चपेट में ले लिया। फसल को आग की लपटों से घिरा देख आसपास के किसान मौके पर आ गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। लेकिन तब तक हरिबाबू की आठ बीघा फसल, छोटेलाल की दो बीघा, रामविलास की दो बीघा, बालकराम की 15 बीघा, रामभजन की पांच बीघा, चंदर की तीन बीघा, हरिपाल की तीन बीघा, सुरेंद्र की 10 बीघा व दिलदार के खेत में खड़ी दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल गजेंद्र कुमार ने नुकसान का आंकलन किया। बताया कि रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी। हरियावां चीनी मिल के हेड प्रदीप त्यागी ने बताया कि पीड़ित किसानों को मिल प्रशासन की ओर से मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed