{"_id":"5efcc6d18ebc3e4320275e52","slug":"5-more-corona-possitive-found-hardoi-news-knp56872409","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक समेत चार और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक समेत चार और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पिहानी में जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित लोगों में इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक और एक सिपाही भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 234 हो गए हैं जबकि एक्टिव केस 49 हैं। 181 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक चार मौतें हुईं हैं।
बुधवार दोपहर लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई जांच रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन पोस्ट बैंक के सहायक प्रबंधक (32) कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बैंक के प्रबंधक के भाई बैंक आफ बड़ौदा में लिपिक हैं। लिपिक को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इंडियन पोस्ट बैंक के प्रबंधक ने भी अपनी जांच कराई थी और 29 जून को वह भी संक्रमित मिले थे। इस पर इंडियन पोस्ट बैंक के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने जांच कराई थी। इसमें सहायक प्रबंधक संक्रमित मिले। वह शहर में पूजा होटल वाली गली स्थित स्कूल के निकट किराए के मकान में रहते हैं। मूल रूप से वह लखनऊ के रहने वाले हैं।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही (28) की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले सिपाही का परिवार चार वर्ष से नई दिल्ली में रह रहा है। सिपाही के मुताबिक 14 जून को वह छुट्टी पर दिल्ली गया था। तब उसकी तैनाती बेहटागोकुल थाने में थी, लेकिन 16 जून को उसका तबादला सीओ हरपालपुर की पेशी में हो गया था।
विज्ञापन
23 जून को दिल्ली से वापस आने पर वह पुलिस लाइन में ही क्वारंटीन हो गया था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण 29 जून को उसने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच को नमूना दिया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी पत्नी भी लखनऊ में सिपाही है, लेकिन कुछ दिन से अवकाश लेकर उसके साथ रह रही थी। शहर में आशा नगर मोहल्ले में किराए के मकान में सिपाही रहता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी पत्नी का भी नमूना भेजा है और रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन वार्ड में ही रुकने को कहा है।
उधर शहर कोतवाली क्षेत्र के चौहान थोक निवासी युवक चार साल से दिल्ली के नागलोई इलाके में रहता था। चौहान थोक स्थित मकान बिकने के बाद उसका आना-जाना ससुराल बावन विकास खंड के ग्राम सधईबेहटा तक था। 28 जून को युवक दिल्ली से प्राइवेट बस से पत्नी (26) और पुत्री (4) के साथ शहर आया था। चौहान थोक स्थित नाना के घर गया था। इस दौरान पत्नी और पुत्री ने जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। बुधवार दोपहर आई रिपोर्ट में पत्नी और पुत्री संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ भेजा गया है। जिला अस्पताल का एक कर्मी भी संक्रमित मिला है।