फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4.98 Lakh will remove the pain of traveling on Nagheta Road

Hardoi News: 4.98 लाख से दूर होगा नघेटा रोड के सफर का दर्द

Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
4.98 Lakh will remove the pain of traveling on Nagheta Road
हरदोई। जल्द ही नघेटा रोड पर सफर करने वाले राहगीरों का दर्द खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से नघेटा रोड के क्षतिग्रस्त भाग का नवीनीकरण कराया जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से मार्ग के नवीनीकरण की स्वीकृति के साथ ही निविदा प्रक्रिया भी पूरी करा ली गई है। मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग के नवीनीकरण पर पालिका की ओर से चार लाख, 98 हजार 892 रुपये खर्च किए जाएंगे।
शहर के जिला चिकित्सालय चौराहे से आवास विकास कालोनी, रेलवे स्टेशन सहित कई कॉलेजों-स्कूलो को जाने वाले नघेटा रोड के क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के कारण मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों को होने वाली दिक्कतों को अमर उजाला ने प्रमुखता से कई बार उठाया। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों ने खबरों का संज्ञान लिया और मार्ग के नवीनीकरण का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि क्षतिग्रस्त भाग का चार लाख, 98 हजार 892 रुपये से नवीनीकरण कराया जाएगा। मौनी बाबा मंदिर के पास से डिवाइडर के दोनों ओर सीसी मार्ग की सीमा तक काम कराए जाने के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed