फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   4869 students skipped the exam on the first day

Hardoi News: पहले दिन 4869 छात्रों ने परीक्षा से किया किनारा

Fri, 23 Feb 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 23 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
4869 students skipped the exam on the first day
फोटो-06- वेणी माधव इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा केंद्र के बाहर चस्पा सूची देखतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

फोटो-07- वेणी माधव इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की छात्राओं की तलाशी लेतीं शिक्षिकाएं। संवाद
फोटो-08- आरआर इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
फोटो-09- जीआईसी में इंटर के परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। संवाद
फोटो-10- कंट्रोल रूम में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र को देखतीं उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर। संवाद
- परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग में नेटवर्क बना बाधा
- डीडीआर ने परीक्षा केंद्रों व मानीटरिंग सेल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। यूपी बोर्ड की 138 केंद्र पर प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई। हिंदी में 54150 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 49283 परीक्षा में शामिल हुुए। परीक्षा में 4867 अनुपस्थित रहे।
हिंदी में 10 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटर की सैन्य विज्ञान में एक छात्र शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा हुई। विभाग द्वितीय पाली की उपस्थिति नहीं बता सका। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षाएं शांति पूर्वक हुईं। फर्जी छात्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। जांच में अगर विद्यालय की भूमिका मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर ने गुरुवार को प्रथम पाली में बीएन इंटर कॉलेज भगवंत नगर, मां फूलमती इंटर कालेज माधौगंज, आदर्श इंटर कॉलेज खेमीपुर, एसएन पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज रुकनापुर, रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज मल्लावां और पं. नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं शांतिपूर्वक होते मिली। इसके बाद जीआइसी में संचालित मानीटरिंग सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की स्ट्रांग रूम की स्थिति देखी। वहां पर उनको कई केंद्र ऑनलाइन न होने और परीक्षा केंद्रों से आवाज न आने की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने सुधार कराने के निर्देश दिए।
इंसेट
रोक बावजूद लगे मिले चाइनीज कैमरे
डीडीआर के मॉनीटरिंग सेल के निरीक्षण में पता चला कि बीएसएन का एक घंटा नेटवर्क न आने से उससे जुड़े केेंद्रों का मॉनीटरिंग सेल से कनेक्शन कट गया। इसके अलावा कई केंद्रों पर तस्वीर स्पष्ट नहीं थी, तो कई से आवाज नहीं आ रही थी। जिस पर बताया गया कि कुछ केंद्रों पर चाइनीज कैमरे लगे हैं। जिस कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि रोक के बावजूद चाइनीज कैमरे हटाए क्यों नहीं गए। जिसका जवाब नहीं मिल सका।

कंट्रोल रूम साबित हुआ सफेद हाथी-
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विभागीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर प्रभारी सहित 20 शिक्षको को लगाया गया है। परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति के भी आदेश है। इसके अलावा कंट्रोल रूम भी उपस्थिति, अनुपस्थिति और सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट की ओर से की गई कार्रवाई दर्ज करता है। मगर कंट्रोल रूम को शाम छह बजे तक द्वितीय पाली तो दूर प्रथम पाली तक की उपस्थिति और कार्रवाई की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed