फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   48 trucks and nine dead cattle found

दो ट्रकों से 48 जीवित व नौ मृत मवेशी बरामद

Sat, 20 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Sat, 20 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
48 trucks and nine dead cattle found
शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बिलग्राम रोड पर दो ट्रकों को घेराबंदी कर रोक लिया। मौका पाकर ट्रक चालक व उसमें सवार अन्य लोग फरार हो गए। जांच पड़ताल में ट्रक में 57 गोवंश मिले जिसमें नौ की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जीवित गोवंशों को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफना दिया गया।
विज्ञापन


बिलग्राम से हरदोई की ओर गोवंशों को लेकर आ रहे दो दस टायरा ट्रक के आने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल सुजीत दुबे के निर्देश पर सुबह करीब 3:30 बजे एसएसआई राजेश कुमार, एसआई राजेश्वर त्रिपाठी, एसआई राजीव सिंह की टीम ने फर्दापुर के निकट बैरियर लगा घेराबंदी कर की।
विज्ञापन


यह देखते ही चालक ने ट्रक कुछ दूर पहले ही दोनों ट्रकों को रोक लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व उसमें सवार अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया। उन ट्रकों पर गोवंश लदे थे। पुलिस ट्रकों को बावन रोड पर ले गए। वहां पर जानवरों को ट्रक से उतरवाया। ट्रकों पर कुल 57 गोवंश बंधे पड़े थे जिसमें से नौ मृत मिले। घटना से आसपास गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने जीवित गोवंशों को ग्रामीणों के संरक्षण में साैंप दिया। कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्र्रक नंबर के आधार पर उसके मालिकों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृत जानवरों को दफना दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed