{"_id":"570401c04f1c1bd134c81330","slug":"48-hours-power-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
सवायजपुर (हरदोई)। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते 48 घंटे बिजली आपूर्ति बंद है। ओसीवी खराब होने से करीब एक हजार उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। प्रदेश सरकार ने कसबा वासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए तहसील मुख्यालय पर 33/11 केवी का सब स्टेशन का अतिरिक्त निर्माण कराया था।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताआें को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कसबे के लिए बने नए पावर हाउस मेें लगी ओसीवी आए दिन खराब हो जाती है। मशीनों में रीडिंग नहीं आ रही हैै। वहीं बार-बार फ्यूज उड़ जाने व ट्रांसफार्मर की खामियों की जानकारी होने के बाद भी विभाग इसका निदान नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते 48 घंटे से कसबे की बिजली गुल है।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति का समय दिन में 12:30 से शाम 6:30 बजे तक और रात में 11 से सुबह आठ बजे तक का शेड्यूल निर्धारित है। लेकिन इस शेड्यूल से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इधर, विभाग के अवर अभियंता एपी सिंह ने बताया कि जल्द ही फाल्टों को दूर कराकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पावर हाउस में संसाधनों की भी कमी
उपकेंद्र पर संसाधनों का भी टोटा है आलम यह है कि इंसुलेटर, तार,क्रास आर्म और यहां तक कि कर्मचारियों के पास दस्ताने भी नही है। पोलों की कमी के चलते लोगों को अपने केबिल बल्लियों के सहाने अपने घरों को ले जाने पड़ रहे है।