{"_id":"689237a8cdd280829c012347","slug":"475-lakh-withdrawn-without-installing-interlocking-gram-vikas-adhikari-suspended-hardoi-news-c-213-1-hra1001-135404-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना इंटरलॉकिंग लगवाए निकाले 4.75 लाख, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना इंटरलॉकिंग लगवाए निकाले 4.75 लाख, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
हरदोई। गांव में आमजन की सुविधा और सहूलियत के लिए इंटरलॉकिंग बनवाए जाने के नाम पर चार लाख, 75 हजार, 443 रुपये की गड़बड़ी पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के साथ ही विकास खंड बेहंदर से संबद्ध किया है।
डीडीओ ने विकास खंड भरावन में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा को निलंबित किया है। अनिल पर आरोप है कि वह पीपर गांव में तैनात था। तब गांव में इंटरलॉकिंग का निर्माण कराए जाने के नाम पर चार लाख, ,75 हजार, 443 रुपये निकाल लिए। कार्य भी नहीं कराया। इसे वित्तीय अनियमितता माना गया है। इसके अलावा पंचायत भवन में कंप्यूटर सिस्टम, पंखा, बल्ब, ट्यूबलाइट की खरीद के नाम पर एक लाख, 77 हजार, 626 रुपये का भुगतान निकाला गया है।
हैंडपंप रिबोर के नाम पर तीन लाख, 97 हजार रुपये और आवास में श्रमिकों के नाम पर 36 हजार, 737 रुपये निकाले गए हैं। पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर एक लाख, 40 हजार, 825 रुपये निकाले गए है जबकि काम अधूरा है। पीपरगांव में भरावन रोड से राजेश के मकान तक इंटरलॉकिंग में 47 हजार, 360 रुपये की गड़बड़ी की गई है। डीडीओ ने बताया कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर कार्रवाई की गई है। बेहंदर बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है।