फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   46 more corona patient found

सेवानिवृत्त एई समेत 46 मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 26 Jul 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
46 more corona patient found
शहर में महात्मा गांधी मार्ग से जाने वाली गली में की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त एई समेत 46 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें मां-बेटा और 17 युवक शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 853 हो गए हैं। अब तक नौ मौतें हुईं हैं, जबकि 548 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 296 हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि लखनऊ के एक अस्पताल में जांच के दौरान शहर के कैनाल रोड निवासी सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता (63) पॉजिटिव मिले हैं। शहर के न्यू सिविल लाइन इलाके में एक महिला (27) और उसका पुत्र (4) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 23 जुलाई की सुबह शहर के वैटगंज निवासी अधिवक्ता की मौत के बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अब उनका पुत्र (45) भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इंडसलैंड बैंक का एक कर्मी (30) भी पॉजिटिव है। शहर में सांडी चुंगी निवासी युवक (29), रेलवेगज पुलिस चौकी के निकट रहने वाला युवक (31), वैटगंज निवासी युवक (34) और अरुणा पार्क के निकट रहने वाला युवक (39) भी संक्रमित मिले हैं। शहर की आवास विकास कालोनी निवासी युवक (35), गंगा नगर कालोनी निवासी शख्स (45), सुभाष नगर निवासी युवक (36), खजांची टोला निवासी युवक (40) भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। नेवादा गौसगंज निवासी तीन लोग (22), (55) और (18) संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफी अहमद किदवाई चौराहा के निकट रहने वाले युवक (28), बेनीगंज कस्बा निवासी बुजुर्ग (70), सांडी के बम्टापुर निवासी युवक (27), मेढ़ू निवासी युवक (40) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
एक ही परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
शहर के मोहल्ला चौहान थोक में बीते दिनों एक शख्स कोरोना संक्रमित मिला था। इस पर उसके पूरे परिवार के कुल 14 लोगों की जांच कराई गई थी। इनमें से सात लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। पॉजिटिव मिले लोगों में दो महिलाएं, एक युवती, एक बच्ची, एक किशोर, एक युवक और माह का मासूम भी है।

माधौगंज में बेटी सहित दंपति भी आए चपेट में
माधौगंज के दौलतयारपुर में दंपति और उनकी एक पुत्री संक्रमित मिली है। इसके अलावा नेहरू नगर निवासी महिला (36) भी संक्रमित मिली है। शहर के बावन चुंगी, आलूथोक और वैटगंज इलाके में भी पॉजिटिव मामले मिले हैं। वैटगंज में मां (70) और बेटा (46) संक्रमित पाए गए हैं। टड़ियावां में दो सगी बहनें (15) और (12) संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed