{"_id":"5f3c12488ebc3e3d0440392b","slug":"44-more-corona-patient-found-hardoi-news-knp577498912","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 44 और मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 44 और मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में 44 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 1823 हो गए हैं। 1372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 21 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 430 हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बावन के मानपुर निवासी किशोरी (17), माधौगंज के पटेलनगर निवासी अधेड़ (49), बिलग्राम के अकबरपुर निवासी महिला (55) और शहर के प्रगतिनगर निवासी युवक (24) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर के विष्णुपुरी निवासी युवक (36), बावन के महोलिया शिवपार निवासी युवक (24), संडीला के कैथन निवासी अधेड़ (48), संडीला कोतवाली में तैनात सिपाही (28) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर के बड़ा चौराहा निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बड़ा चौराहा पश्चिमी निवासी एक दंपति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। वहीं माधौगंज के ग्राम नेवादा गब्भी निवासी नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से आठ लोग एक ही परिवार के हैं। शाहाबाद के बाजार शंभा निवासी पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।