{"_id":"2d143856a23dfd1e8ff94266e27c6335","slug":"42-meters-instead-of-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 उपभोक्ताओं के मीटर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 उपभोक्ताओं के मीटर बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने कनेक्शनों की जांच के लिए गुरुवार को
विज्ञापन
लखनऊ चुंगी स्थित गंगानगर कालोनी में चेकिंग अभियान चलाया। जहां एक सैकड़ा
घरों में जांच कर कनेक्शन पर लोड और मीटरों की जांच की गई। जिसमें से कई
उपभोक्ताओं के मीटरों में गड़बड़ी की आशंका पर बदला गया।
उधर, विभागीय कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में विद्युत उपखंड अधिकारी सत्येंद्र पांडेय के निर्देशन में अवर अभियंता केपी सिंह, आशीष श्रीवास्तव व अंबिका प्रसाद सहित विद्युत कर्मियों की टीम ने लखनऊ चुंगी स्थित गंगानगर कालोनी में कनेक्शनों को जांचा।
जिसमें विद्युत कर्मियों ने 110 घरों में जाकर विद्युत चेकिंग की, जिसमें 42 उपभोक्ताओं के मीटर में कुछ गड़बड़ी मिली। जिसको विभागीय कर्मियों ने उखड़वाकर वहां दूसरे मीटर लगा दिए और उतारे गए मीटरों को जांच के लिए विद्युत परीक्षण कार्यशाला में भेज दिया।
इसके अलावा चेकिंग के दौरान तीन उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का लोड निर्धारित लोड से कम पाया गया, जिसे भी बढ़ाया गया। वहीं कम लोड के कनेक्शन पर अधिक विद्युत का उपभोग करने पर दो नए कनेक्शन भी किए गए। गंगानगर कालोनी में चेकिंग से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।