{"_id":"6ff951715e710114620a165f1dd54461","slug":"42-degrees-seared-by-mercury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री के पारे ने झुलसाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री के पारे ने झुलसाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के तेवर और भी अधिक कड़क हो गए हैं, जिससे
विज्ञापन
शनिवार को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। तेज तपिश के चलते धूप
ने लोगों के चेहरों की रंगत को उड़ा दी और आसमान से आग बरसने का अहसास
लोगों को हुआ।
इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि जब-जब पारा 42 डिग्री के ऊपर जाएगा, तब तब जिले में आंधी चलने के आसार होंगे, पर यदि आंधी नहीं आई तो पारा लोगों को तपिश से बेहाल करेगा। बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री एवं न्यूनतम 27.5 डिग्री रहा, जबकि आर्र्दता 50 व 21 रिकार्ड की गई।
उधर, तेज धूप के साथ ही चल रहीं गर्म हवाएं लोगों को चुभने लगी हैं। पछुआ गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोगों के लिए दो पहिया वाहनाें से चलना और पैदल निकलना तक काफी मुश्किल भरा हो गया है। इसके अलावा बढ़ते तापमान के चलते जहां जल स्तर काफी नीचे खिसक गया, वहीं तालाब एवं पोखर सूखने के साथ छोटी नदियोें में भी पानी काफी कम हो गया है।
पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से व्याकुल हो उठे हैं। मौसम के इन तेवरों से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। गर्मी का असर दोपहर के बाद देर शाम तक महसूस किया गया। पंखों से भी गर्म हवा निकलने के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव को तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अबकी गर्मी के तेवरों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता कि पारा इस बार पिछले रिकार्ड तोड़ सकता है, पर मानसून समय से आने की बात कही जा रही, जिससे समय पर बारिश होगी इन संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।