फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण करण शुभ काजू

जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण करण शुभ काजू

Thu, 24 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण करण शुभ काजू
हरदोई। गणपति का अर्थ है, दिशाओं के गणों के स्वामी। गणेशजी की आगाज के बिना किसी भी दिशा से किसी भी देवता को बुलाना कठिन ही नहीं बल्कि असंभव है। यह वेदों में लिखा है। इसलिए मंगल काम से पूर्व सबसे पहले सिद्धि विनायक श्री गणेश को ही आमंत्रित किया जाता है। शुक्रवार को सिद्धि विनायक के आगमन की तैयारियों के लिए शहर में सफाई से लेकर हर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसे गणेश चतुर्थी कहते हैं। 25 अगस्त को उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर में जगह-जगह भव्य उत्सव की तैयारियां गुरुवार की देर रात तक चलती रही। वहीं घरों मेें भी उनके पूजन को लेकर श्रद्धालु साफ सफाई से लेकर सजावट में जुटे रहे।
विज्ञापन


कलकत्ता के मूर्ति कलाकारों ने दिखाया जादू
हरदोई। अग्रवाल धर्मशाला में होने वाले 18वें गणेश उत्सव को लेकर तैयारिंयां गुरुवार देर शाम लगभग पूर्ण हो गई। इस बार भी हरदोई के महाराजा गणेश उत्सव में हर्षोल्लास के बीच लाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। कलकत्ता के मूर्ति कारीगर ने अपनी अंगुलियों के जादू से ऐसी सजीवता डाली कि श्री गणेश व रिद्धि सिद्धि की मूर्तियां देख लोग अभी से अपने दांतो तले अंगुलियां दबा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल मूर्तियां उत्सव में चार चांद बढ़ाने व अपनी अलौकिक छटा बिखरने के लिए काफी हैं। इस बार मूर्ति को न सिर्फ बड़ा आकार दिया गया है बल्कि हरदोई के महाराजा को इस बार रथ पर सवार किया गया है। इसके अलावा हरदोई के महाराजा के दरबार व पंडाल की सजावट में बाहरी जनपदों के कुशल कारीगरों भव्य सजावट कर 18वें महोत्सव का आकर्षण चुराने में कोई कोर कसर नहीं रखी है। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी, राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि ने बताया कि तैयारियंा लगभग पूर्ण हो गई हैं। इस बार भी भव्य आयोजन कराया जाएगा।

अग्रवाल धर्मशाला में ये रहेगा कार्यक्रम
दिनांक कार्यक्रम
25 अगस्त जन्मोत्सव, छप्पन भोग
26 अगस्त शाम-ए-लखनऊ
27 अगस्त द मैजिक शो
28 अगस्त सुंदर कांड पाठ
29 अगस्त श्याम कीर्तन
30 अगस्त सेलीब्रेटीज नाइट
31 अगस्त शोभायात्रा विसर्जन


मराठा लोगों ने महोत्सव की नींव रखी थी
हरदोई। श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सराफा कमेटी के तत्वावधान में होने वाले महापूजन उत्सव में स्थापित होने के लिए महाराष्ट्र से लालबाग के राजा जनपद पहुंचेंगे। हरदोई सराफा कमेटी का यह 11वां श्रीगणेश महोत्सव है। अध्यक्ष अनिल महेंद्रा ने बताया हरदोई में गणेश महोत्सव की यदि किसी ने नींव या शुरूआत की है तो वह हैं मराठा। इस बार सराफा भी पूरी तरह सेे समर्पित होकर इस उत्सव को और भव्य बनाएगा। इस उत्सव में उनके साथ सराफा ही नहीं बल्कि आम जनता है। उनके उत्सव की सब कुछ खास है। गणेशजी की मूर्ति महाराष्ट्र से आ रही है तो विसर्जन कार्यक्रम में कलाकारों की टोली मुंबई से आएगी।

श्रीसिद्धि विनायक मराठा मंडल का कार्यक्रम
दिनांक कार्यक्रम
25 अगस्त मूर्ति आगमन, गणेश जन्मोत्सव
1 सितंबर हवन व भंडारा
2 सितंबर शोभा यात्रा, मूर्ति विसर्जन
26 से 31 अगस्त तक नियमित पूजन पाठ होंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बनेगा भक्तिमय माहौल
हरदोई। श्रीगजानन सेवा समिति के तत्वावधान में बंशीनगर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में श्रीगणेश महोत्सव दिव्यता व भव्यता के साथ आयोजित होगा। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम की शुरूआत 25 अगस्त को शोभायात्रा के साथ होगी।

समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी व सदस्यों की मौजूदगी में गणेश महोत्सव पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस दौरान कार्यक्रमों के बारे में आयोजकों ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान दीपक कपूर, अनुपम पांडेय, कुलदीप द्विवेदी, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि 25 अगस्त से उत्सव की शुरूआत होगी। 25 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे शोभा यात्रा निकलेगी। उत्सव 31 अगस्त को मूर्ति विसर्जन व शोभायात्रा से समाप्त होगा।

नागेश्वर नाथ मंदिर का कार्यक्रम
दिनांक कार्यक्रम
25 अगस्त शोभा यात्रा, मूर्ति स्थापना
26 अगस्त शिवपुराण कथा
27 अगस्त भजन प्रतियोगिता
28 अगस्त भजन संध्या
29 अगस्त छप्पन भोग
30 अगस्त हवन व विशाल भंडारा
31 अगस्त मूर्ति विसर्जन


कछौना के महाराजा का छठवां उत्सव
हरदोई। श्रीसिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में छठवां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 25 से 29 अगस्त के मध्य इमलीपुर ग्राउंड, स्टेशन रोड, कछौना में किया जाएगा। अध्यक्ष सत्यम गुप्ता ने बताया कि 25 अगस्त को स्थापना की जाएगी। 26 अगस्त को जागरण व झांकी नृत्य का आयोजन होगा। जबकि 27 अगस्त को चित्रकला व सुलेख प्रतियोगिता, बाल उत्सव, 28 अगस्त को हवन पूजन व कवि सम्मेलन का आयेाजन होगा। इसके बाद 29 अगस्त को शोभा यात्रा निकाल कर विसर्जन किया जाएगा।

पुरानी बाजार में भी होगा महोत्सव
हरदोई। भाजपा नेता पंकज शुक्ला ने बताया कि हर बार की तरह ही इस बार भी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन श्री सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के तत्वावधान में 25 से 27 अगस्त के मध्य गोल बिल्डिंग, पुरानी बाजार, कछौना में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को भव्य दरबार में झांकियां सजाई जाएंगी व शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 26 अगस्त को जागरण का आयोजन होगा। 27 अगस्त को शोभा यात्रा व मूर्ति विसर्जन होगा।

स्थापना के समय याद रखें ये बातें
हरदोई। शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि यदि स्थापना से पूर्व कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो यही फल दोगुना लाभ दे सकता है। उन्होेंने बताया कि स्थापना के स्थान को हमेशा साफ रखे, कूड़ा किसी भी दशा में न दिखाई दें। सुबह व शाम नियमित रूप से दीपक, भोग व आरती करते रहें। स्थापना करने से पूर्व इस बात का विशेष ध्यान रखें कि स्थापना ईशान कोण में ही करें यानी श्री गणेश का मुख पश्चिम की ओर ही हो।


स्थापना स्थल पर मृतात्माओं का चित्र कतई न लगाए। स्थापना स्थल के ऊपर कोई कबाड़ या बजनी चीज न रखी जाए। ताजे फूलों क ा प्रयोग नियमित रूप से करते रहा जाए। स्थापना स्थल की पवित्रता का विशेष ध्यान रखें। जिसमें चप्पल पहनकर कोई स्थापना स्थल तक न जाए। भक्तों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी अनैतिक काम करने के बाद भी स्थापना स्थल पर न जाए प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्थापना के बाद प्रतिमा को न हिलाए। धर्मग्रंथ का पाठ नियमित करें, शुभ लाभ होगा।

-आज विराजेंगे महाराजा, सात दिन तक गणेश महोत्सव के जश्न में डूबे रहेगें श्रद्धालु, शहर में कई जगह महोत्सव की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed