फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पूर्व जिला पंचायत सदस्य की रायफल से बेटे के हाथों चली गोली से युवक की मौत

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की रायफल से बेटे के हाथों चली गोली से युवक की मौत

Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की रायफल से बेटे के हाथों चली गोली से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मल्हेरार निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य की राइफल से बेटे के हाथों चली गोली से गांव निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक किसी काम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर गया था। परिवार के लोग बाहर गए थे। 14 वर्षीय बेटा घर पर अकेला था और राइफल लेकर खेल रहा था।

संडीला कोतवाली क्षेत्र के मल्हेरा निवासी श्रीपाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। वह खेती करते हैं। गुरुवार को वह परिवार के साथ लखनऊ गए थे। घर पर 14 वर्षीय बेटा सत्यम था। श्रीपाल ने राइफल ले रखी है। रात करीब आठ बजे गांव निवासी नन्हां को बेटा विमलेश (22) किसी काम से श्रीपाल के घर गया था। सत्यम ने श्रीपाल को आवाज दी तो बेटे सत्यम ने घर के अंदर ही उसे बुला लिया। विमलेश श्रीपाल के घर के अंदर पहुंचा तो सत्यम के हाथ में राइफल थी। उसके हाथों में राइफल देखकर विमलेश ने रखने की बात कहते हुए श्रीपाल के बारे में जानकारी ली। सत्यम ने बताया कि पिता व परिवार के लोग काम से बाहर गए हैं। इस दौरान उसने खेल-खेल में विमलेश की तरफ निशाना साधकर राइफल का घोड़ा दबा दिया। राइफल की गोली सीधा विमलेश के सीने को पार कर गई। विमलेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी श्रीपाल के घर के अंदर पहुंचे। सत्यम हाथ में राइफल पकड़े बदहवास हालत में मिला। जबकि विमलेश की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर करीब नौ बजे कोतवाल उमाशंकर उत्तम गांव पहुंचे। मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद शव को मुर्दाघर में रखवाया है। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। सत्यम को हिरासत में लिया गया है। बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- खेलते समय राइफल से चली गोली से युवक की मौत
- संडीला कोतवाली क्षेत्र के मल्हेरा में हुई घटना
- पूर्व जिला पंचायत के घर किसी काम से गया था युवक
- 14 वर्षीय बेटे ने खेल-खेल में चलाई गोली सीने से पार हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed