फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   400 villages got electricity after 15 hours

15 घंटे बाद मल्हेरा उपकेंद्र से बहाल हुई क्षेत्र की आपूर्ति

Fri, 08 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
400 villages got electricity after 15 hours
बेनीगंज। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते गुरुवार सुबह दस बजे से बाधित विद्युत आपूर्ति लगभग 15 घंटे बाद देर रात एक बजे बहाल की जा सकी। गांव निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। आपूर्ति शुरू होने से संबद्ध 400 गांवों के लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मलेहरा गांव में लगा कम क्षमता का ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह गांव के पास ही स्थित मल्हेरा उपकेंद्र पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शन के साथ ही ग्रामीणों ने उपकेंद्र से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित करा दी थी। अधिकारियों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़ रहे। सुबह दस बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात चलता रहा।
विज्ञापन

इधर, अधिकारियों के साथ ही देर रात गांव निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख ने ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया। पूर्व प्रमुख के आश्वासन के बाद रात एक बजे ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने उपकेंद्र से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की। इस दौरान लोगों को आपूर्ति न मिलने के कारण खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिशाषी अभियंता सरीन अग्रवाल ने रात सवा आठ बजे से आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि गांव में
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाने के लिए नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। ट्रांसफार्मर आने पर गांव की भी आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed