फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   40 hours come light

40 घंटे बाद बहाल हो सकी आधे कस्बे की विद्युत आपूर्ति

Tue, 12 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
40 hours come light
बिलग्राम। रविवार की आंधी के बाद से कस्बा व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप है। मंगलवार की दोपहर 40 घंटे बाद आधे कस्बे की आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली विभाग के कर्मियों का कहना है कि क्षेत्र में कई जगह पेड़ आदि गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिन्हें सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदोई के मन्नापुरवा से बिलग्राम की ओर आने वाली लाइन पर रविवार को आंधी के दौरान पेड़ गिर गया था, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके साथ ही क्षेत्र में अन्य कई जगह भी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिसके बाद से कस्बा व क्षेत्र की आपूर्ति ठप चल रही थी। लोगों का कहना है कि लाइट न आने के कारण पीने का पानी तक जुटाना मुश्किल हो रहा है। मोबाइल आदि भी नहीं चार्ज हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

जेई लाल करन गंगवार के मुताबिक क्षेत्र में 12 खंभों की लाइन पर पेड़ की शाखाएं गिर गई थीं, नगर में तीन जगहों पर खंभे टूटे थे। जिसे ठीक कराया गया है। बताया कि लाइनों की मरम्मत के बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे तहसील फीडर से सप्लाई चालू कर दी गई है। शाम तक पूरे नगर की आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed