फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   40 corona positive in hardoi

विधायक की पत्नी समेत 40 और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 30 Jul 2020 07:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
40 corona positive in hardoi
फोटो-37- नगर के मोहल्ला विष्णुपुरी में सील की गई गली। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई में सवायजपुर से भाजपा विधायक की पत्नी समेत चालीस और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में संक्रमितों की संख्या 1072 हो गई है। इनमें 601 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 455 एक्टिव केस हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

सवायजपुर के भाजपा विधायक को बीती 27 जुलाई को एंटीजेन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसी दिन उनकी पत्नी का भी एंटीजेन टेस्ट हुआ था, लेकिन तब रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार को फिर से टेस्ट किया गया, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. राणा प्रताप ने बताया कि विधायक के आवास पर सवायजपुर से भेजी गई स्वास्थ्य टीम ने 18 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया, जिसमें विधायक की पत्नी (49) को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

संडीला के अफराफ टोला अधेड़ (55), कछौना विकास खंड के कर्मचारी (38) को कोरोना पॉजिटिव पाया गया हैं। बिलग्राम के पेड़ापुर निवासी युवक (30), सुरसा निवासी अधेड़ (48), बावन निवासी महिला (40) भी कोरोना संक्रमित मिली है। हरदोई शहर के सरॉय थोक पश्चिमी निवासी युवक (25), वैटगंज निवासी किशोर (15), आजाद नगर निवासी बच्चा (5), गुप्ता कालोनी निवासी वृद्धा (65), नई बस्ती निवासी युवक (24), नई बस्ती निवासी अधेड़ (50), किशोर (13), युवक (18), अधेड़ (46), बालक (6) को भी संक्रमित पाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रफी अहमद चौराहा निवासी युवक (33), सरॉय थोक पूर्वी निवासी महिला (45), पुराना बोर्डिंग हाउस निवासी वृद्धा (65), महोलिया शिवपार निवासी युवक (30), जिला अस्पताल के कर्मचारी (55) को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। माधौगंज के गोखलेनगर निवासी वृद्ध (74) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed