{"_id":"5f1c6cea8ebc3e63774926a0","slug":"4-nala-constructed-in-pihani-hardoi-news-knp5732615169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ खर्च कर दुरुस्त की जाएगी जल निकासी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ खर्च कर दुरुस्त की जाएगी जल निकासी व्यवस्था
विज्ञापन
पिहानी। बारिश में कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पालिका एक करोड़ रुपये से चार नालों का निर्माण कराएगी। ईओ अहिबरन लाल ने बताया कि पालिका की ओर से आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद एक नाले निर्माण शुरू करा दिया गया है।
कुछ माह पूर्व बोर्ड की बैठक में नगर में चार प्रमुख नालों के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था। प्रस्ताव पास होने के बाद पालिका प्रशासन ने नालों के निर्माण की कार्रवाई पूर्ण कर ली है।
पालिका की ओर से नगर के मोहल्ला भाटन टोला 34 लाख 52 हजार रुपये से, खुरमुली में अनाज मेडिकल स्टोर से गल्ला गोदाम तक 8 लाख 4 हजार रुपये से, मोहल्ला कोटकलां में 17 लाख 59 हजार रुपये से व मीरसराय में गजनबी के खेत से करावां मार्ग तक 39 लाख 54 हजार रुपये से नाले का निर्माण कराया जाएगा। ईओ अहिबरन लाल ने बताया कि सल्लिया रोड पर एक जगह पर नाले का निर्माणा शुरू करा दिया गया है, जबकि दो दिन में अन्य जगहों पर भी नालों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।