फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   39 were interviewed to find the brightest

39 होनहारों को ढूंढने के लिए लिया साक्षात्कार

Wed, 27 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 27 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
39 were interviewed to find the brightest
साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। राज्य सरकार से संचालित समाजवादी युवा रोजगार योजना में 78 लाख रुपये खर्च कर इकाईयों को स्थापित कराए जाने के लिए उद्योग केंद्र ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार ले 39 होनहारों की खोज की।
विज्ञापन


जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने इस बार समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना की शुरूआत की है। इसका लाभ पाने के लिए आवेदक हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण हो और जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य हो। उद्योग केंद्र को 143 आवेदन प्राप्त हुए। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि इनमें से 39 लोगों को योजना से लाभान्वित करने के लिए चयनित करना है। सीडीओ राधेश्याम की अध्यक्षता वाली कमेटी में मंगलवार को साक्षात्कार लिया गया। जल्द ही चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत उद्योग क्षेत्र की 25 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाइयों व सेवा क्षेत्र की 10 लाख तक की कुल परियोजना की सूक्ष्म इकाइयों को 25 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी। जो उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरांत अनुदान में परिवर्तित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि इस योजना में सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अपने अंशदान के रूप में अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं विकलांग जन के लिए परियोजना लागत की पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed