{"_id":"5e29d2818ebc3e4b425e10ef","slug":"39-bigha-sugarcane-crop-burnt-by-fire-hardoi-news-knp5402535148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाती में लगी आग से 39 बीघा गन्ना की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाती में लगी आग से 39 बीघा गन्ना की फसल जली
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गांव में खेत में गन्ने की पाती में आग लगने से पास ही खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फॉयर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन किसानों की लगभग 39 बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी।
ग्राम सलेमपुर निवासी राजेश्वर के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में गुरुवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग भड़क गई। आग ने आस पास खेत में खड़ी फसल को भी जद में ले लिया। फसल को आग की लपटों से घिरा देख आस पास खेतों में मौजूद किसान मौके पर आ गए और बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉयर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक राजेश्वर सिंह के खेत में खड़ी गन्ने की 15 बीघा, कृष्णपाल की 12 बीघा व वीरपाल की 12 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ित राजेश्वर ने बताया कि उसके खेत में पड़ी गन्ने की पाती में लगी आग से फसल में आग लगी थी। पाती में आग किसने लगाई थी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक पीड़ित किसानों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।