{"_id":"656cb73539aec36f010b0166","slug":"37-sacks-of-milk-powder-found-stored-in-a-house-in-hazara-bagh-colony-license-will-be-suspended-hardoi-news-c-213-1-hra1001-7441-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हजारा बाग कालोनी के एक घर में भी स्टोर मिला 37 बोरी दूध पाउडर, लाइसेंस होगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हजारा बाग कालोनी के एक घर में भी स्टोर मिला 37 बोरी दूध पाउडर, लाइसेंस होगा निलंबित
Sun, 03 Dec 2023 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
हरदाई। सिंथेटिक दूध के कारोबारी लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अभिषेक डेयरी के संचालक नवीन मिश्रा ने दूध के काले कारोबार को गति देने के लिए कस्बा के मोहल्ला हजारा बाग कालोनी में भी स्टोर बना रखा है। वहां पर किराए गए एक घर में 37 बोरी दूध पाउडर स्टोर में मिला है हालांकि, मकान में बाहर से ताला बंद होने के कारण अभी सील नहीं किया जा सका है।
औद्योगिक क्षेत्र में अभिषेक डेयरी में दूध के काले कारोबार से शुक्रवार रात भाकियू पदाधिकारियों के पहुंचने से पर्दा उठ गया था। शनिवार को पूरे दिन चली जांच-पड़ताल की और डेयरी में मिले दूध में मिठास लाने वाले 1,000 लीटर सार्विटाल, 400 लीटर रिफाइंड ऑयल, 100 किलोग्राम दूध पाउडर सहित अन्य सामग्री को सील करा दिया था। जांच-पड़ताल में सामने आया कि डेयरी संचालक नवीन मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र से हटकर कस्बा के मोहल्ला हजारा बाग कालोनी मेें एक घर को भी काले कारोबार के संचालन के लिए किराये पर ले रखा है।
हजारा बाग कालोनी में जांच-पड़ताल में पता चला कि यहां पर भी 37 बोरी दूध पाउडर भंडारित है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि हजारा बाग कालोनी में 37 बोरी दूध पाउडर मिला है। घर पर बाहर से ताला लगा होने के कारण अभी कब्जे में नहीं लिया जा सका है, सोमवार को इसे कब्जे में लेकर सील कराया जाएगा। अभिषेक डेयरी का लाइसेंस भी निलंबित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निलंबन आदेश जारी होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अभिषेक डेयरी सील न की गई तो होगा धरना-प्रदर्शन
संडीला। भारतीय किसान यूनियन अवध के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित अभिषेक डेयरी में नकली दूध का कारोबार होता है। पांच साल पहले कार्रवाई भी हुई थी, इसके बाद फिर से यह डेयरी नकली दूध बनाने का काम करने लगी। कहा है कि डेयरी को पूरी तरह से सील नहीं किया जाता है तो, भकियू कार्यकर्ता नई तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे।