फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   35 teachers and 12 prevented the salaries of personnel

35 टीचर और 12 कर्मियों का रोका वेतन

Wed, 13 Apr 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 13 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
35 teachers and 12 prevented the salaries of personnel
teacher

हरदोई। बीएसए कार्यालय और विद्यालयों से नदारद टीचरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी। बीएसए ने 12 कार्यालय कर्मी और 35 टीचरों के वेतन पर रोक लगा दी है। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने मंगलवार की सुबह 10:25 बजे अपने कार्यालय और डीआई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


डीआई कार्यालय की प्रधान लिपिक नीलिमा अवस्थी, लिपिक प्रमोद कुमार शुक्ला, सुधीर कुमार मिश्र, प्रेम प्रकाश, आशीष रावत, साक्षरता सेल की डीसी रंजीता गौड़, बीएसए कार्यालय के लिपिक ओम प्रकाश पाठक, लिपिक अनुपम मिश्रा, कार चालक विनोद कुमार, डीसी बालिका शैलेश गुप्ता, सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह, आपरेटर विमल कुमार शुक्ला, डीसी राजीव कुमार मिश्र अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इधर, खंड शिक्षा अधिकारियों की निरीक्षण आख्या के आधार पर विद्यालय में अनुपस्थित मिले 35 टीचरों के वेेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


इन टीचरों पर हुई कार्रवाई
प्राथमिक विद्यालय चिरंजू पुरवा की टीचर माधुरी गुप्ता, रमेश चंद्र, संजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय अजमत नगर के राम नरेश प्रजापति, अफरीन सिद्दीकी, स्नेह लता सचान, प्राथमिक विद्यालय कटरी मोहन पुरवा की मंजरी यादव, प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज की किरन देवी, स्वीटी मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय दुर्गागंज के आनंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय रोई की शिखा गुप्ता, ज्योति आर्या, प्राथमिक विद्यालय हसनापुर के योगेंद्र कुमार, जूनियर दहेलिया के सुधीर कुमार, अनुदेशक प्रियंका वर्मा, जूनियर बेहटा रम्मपुरा की समता सक्सेना, अनुदेशक सारिका, बरामऊ की रामकांती मिश्र, रुपाजंली पाल, प्राथमिक विद्यालय उधरनपुर प्रथम की ज्येाति सरकार, निमिषा गुप्ता, जूनियर कन्था द्वितीय की आरती और तीन अनुदेशक, प्राथमिक गढेपुर की प्रियंका उपाध्याय, जूनियर आगापुर का पूरा स्टाफ, प्राथमिक विद्यालय डिघिया के पुनीत वाजपेयी, प्राथमिक इदलापुर के आशुतोष मिश्र, किरन देवी, नेकवापुर के सचिंद्र त्रिवेदी, सरोज कुमार, नीरज कुमार, नौमिकपुर के सतीश कुमार, कटरी मोहन पुरवा की मंजरी यादव ,विशिष्ट कुमार, पेंदापुर की सुनीता देवी, जूनियर सेलपुर अतुल  कुमार, जूनियर बाबटमऊ की तब्बसुम और निखिल कुमार, प्राथमिक विद्यालय हरपुर के अतुल कुमार, मुर्वाशाहबुद्दीनपुर के अनिल कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed