फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3,430 farmers affected by flood in Swayajpur will get Rs 1.12 crore

Hardoi News: सवायजपुर में बाढ़ प्रभावित 3,430 किसानों को मिलेंगे 1.12 करोड़

Tue, 10 Oct 2023 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
3,430 farmers affected by flood in Swayajpur will get Rs 1.12 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सवायजपुर। बाढ़ से प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दिए जाने की प्रक्रिया में तहसील ने सर्वे पूरा करा लिया है। सर्वे के अनुसार 3,430 किसानों की 661.10 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई। प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद के लिए 1,12,00,387 रुपये की रिपोर्ट दैवीय आपदा में जिला प्रशासन को अधिकारियों ने भेज दी है।
तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के नगर साहसी, सुदनीपुर शानपुर, प्रतिपालपुर, अर्जुनपुर, भदार, अंटवा, बरगदापुरवा, अरवल, कुढ़ा, बेहटा मुड़िया, भवानीपुर, छोछपुर, तिवारीपुरवा सहित 23 राजस्व गांव व इनके 46 मजरा बाढ़ से प्रभावित हुए। बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त परिवारों को राशन वितरित किया था। दैवीय आपदा मद में आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी के निर्देश तहसील में सर्वे कराया गया। बताया कि सर्वे में 3,430 किसानों की 661.10 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना, धान, मूंगफली आदि की फसल प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन की फसल का सर्वे कराने के बाद नियमानुसार 33 फीसद मुआवजा किसानों को मिलता है। तहसील के किसानों के लिए आर्थिक मदद मांगी गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही प्रभावित किसानों को सरकारी अनुदान उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed