Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   340 buses to operate on the Delhi route; 340 additional vehicles added from the Hardoi depot

Hardoi News: दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 340 बसें, हरदोई डिपो से 30 अतिरिक्त गाड़ियां बढ़ीं

Tue, 03 Nov 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
340 buses to operate on the Delhi route; 340 additional vehicles added from the Hardoi depot
फोटो- 43- हरदोई रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी बस। संवाद
- कल से 17 नवंबर तक विशेष बसों का होगा संचालन
विज्ञापन

- त्योहार पर घर लौटने व वापस जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली रूट पर बसों का संचालन बढ़ा दिया है। हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले छह डिपो से छह से 17 नवंबर तक त्योहार विशेष अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद दिल्ली रूट पर कुल 340 बसों का संचालन परिक्षेत्र के अलग-अलग डिपो से किया जाएगा। वहीं, हरदोई डिपो से भी 30 अतिरिक्त बसें संचालित होंगी।

दिल्ली में नौकरी और मजदूरी करने वाले बड़ी संख्या में लोग दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटते हैं। वहीं, त्योहार मनाने के बाद वापस दिल्ली जाने वालों की भी भीड़ रहती है। ऐसे में बसों के लिए यात्रियों में जमकर मारामारी होती है। बता दें, कि त्योहार पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हरदोई परिक्षेत्र के अंतर्गत हरदोई डिपो समेत शाहजहांपुर, सीतापुर, गोला, कन्नौज और लखीमपुर डिपो आते हैं। त्योहार में इन डिपो से दिल्ली रूट पर कुल 340 बसें संचालित की जाएंगी। इनमें से 195 बसें नियमित हैं और 150 अतिरिक्त बसें शामिल की गई हैं। वहीं, हरदोई डिपो से दिल्ली के लिए रोजाना चलने वाली 40 बसों की संख्या बढ़ाकर 70 कर दी गई है। इसके लिए 30 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि यात्रियों की संख्या और बसों की मांग पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


डिपो से इतनी चलाई जाएंगी बसें
शाहजहांपुर डिपो से 50 नियमित और 30 अतिरिक्त, हरदोई व सीतापुर से 40-40 नियमित और 30-30 अतिरिक्त, गोला से 30 नियमित और 30 अतिरिक्त, कन्नौज से 30 नियमित और 25 अतिरिक्त जबकि, लखीमपुर से पांच नियमित और पांच अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
त्योहारों पर दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। भीड़ को देखते हुए छह डिपो से अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। -गौरव वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed