फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   32 lakh in the name of showing [the property] to customers

Hardoi News: ग्राहकों को दिखाने के नाम पर 32 लाख रुपये के जेवर हड़प मोबाइल किया स्विच ऑफ, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 11 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
32 lakh in the name of showing [the property] to customers
हरदोई। ग्राहकों को दिखाने के नाम पर सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी सराफ ने हरदोई के एक सराफ से तीन बार में लगभग 22 तोले के जेवर ले लिए। रुपये मांगने पर धमकाया और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। तकरीबन 32 लाख रुपये का सोना हड़प लेने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सोना हड़पने वाले ने दुकानदार से सवा लाख रुपये नकद भी हड़पे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक निवासी राहुल गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी ज्वेलरी शॉप बावन चुंगी पर सदानंद पैलेस के पास है। आरोप है कि चचरापुर निवासी विपिन गुप्ता की ज्वेलरी शॉप चचरापुर गांव में ही आरएस ज्वेलर्स के नाम से है। दावा है कि विपिन उनकी दुकान से जेवर खरीदता था और रुपयों का लेनदेन भी करता था। बताया कि ग्राहक को दिखाने के लिए विपिन लगभग 78 ग्राम सोने के जेवर लेकर गया था और एक सप्ताह में हिसाब करने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके बाद 57 ग्राम और फिर 85 ग्राम सोने के जेवर और ले गया। 15 दिन में पूरा हिसाब करने की बात कही। हिसाब करने के लिए कहने पर कई दिनों तक टालता रहा। इतना जरूर कहा कि जेवरों के साथ ही पूर्व में नकद लिए गए सवा लाख रुपये भी वापस कर देंगे। इस पर फिर से उन्होंने तकादा किया तो विपिन ने गाली-गलौज की और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पूरे मामले की शिकायत राहुल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि विपिन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विपिन के खिलाफ सांडी थाने में भी दर्ज है रुपये और जेवर हड़पने की प्राथमिकी

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी विपिन गुप्ता के खिलाफ शहर कोतवाली में दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है। इससे पहले सांडी थाने में भी दो जून की रात विपिन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चचरापुर निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के साबिरपुर निवासी विपिन की चचरापुर में आरएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान थी। 10 साल पुरानी दुकान होने के कारण आसपास के लोग भी विपिन पर विश्वास करते थे। दावा है कि विपिन ने रंजीत से दो बार में पांच लाख रुपये और लिए थे। दो माह में वापस करने का भरोसा दिया था। 28 मई की रात विपिन दुकान में ताला लगाकर गायब हो गया। बताया कि विपिन लंबे समय से गिरवी गांठ का कारोबार कर रहा था। चचरापुर, पेंग, परौंची, मझिया, तेरिया आदि गांवाें के लोगों के जेवर दुकान पर गिरवी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed