फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विकास कार्यों के लिए 105 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों के लिए 105 करोड़ की सौगात

Sun, 23 Dec 2018 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए 105 करोड़ की सौगात
हरदोई। सवायजपुर के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने एक बार फिर अर्जुनपुर में पुल का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा रामगंगा नदी पर पुल बनवाने का प्रस्ताव नाबार्ड की 24वीं योजना में भेजा है।
विज्ञापन


94 करोड़ रुपये से 1397 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा 2019 के शुुरुआत में ही पुल का शिलान्यास होगा और 2022 से पहले लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसके बाद डिप्टी सीएम ने 94 करोड़ 35 लाख 19 हजार रुपये के 12 विकास कार्यों का शिलान्यास और 10 करोड़ 45 लाख 37 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा लगभग एक साल पहले जब वह सवायजपुर आए थे तो विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रानू और सांसद अंशुल वर्मा ने अर्जुनपुर पुल का निर्माण कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा निर्माण को मंजूरी दिलाने से जुड़ी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बजट आवंटित करने के लिए नाबार्ड की 24वीं योजना में इसे शामिल किया गया है। उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम लोग योजनाओं का शिलान्यास करते हैं और लोकार्पण भी हम लोग ही करेंगे।

केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से बड़ी जीत दिलाने के लिए सहयोग मांगा। समारोह के दौरान उन्होंने पांच क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित किया। इससे पूर्व निरीक्षण भवन परिसर के पिछले हिस्से में बनाए गए हैलीपैड पर डीएम पुलकित खरे, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ आनंद कुमार ने उनकी अगुवानी की।

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांसद अंशुल वर्मा, सांसद अशोक वाजपेई, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, सांडी के विधायक प्रभाष कुमार, शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी, फर्रुखाबाद के विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री रामचंद्र सिंह राजपूत, राजेश अग्निहोत्री, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख प्रीतेश दीक्षित, निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने भी हैलीपैड पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान दीपांशु सिंह, अभिनव द्विवेदी, पारुल दीक्षित, विनोद सिंह, आजाद भदौरिया, पप्पू चौहान, ब्रह्मानंद दीक्षित, गणेश प्रताप सिंह, राजीव पांडेय आदि रहे।

विधायक को दी जन्मदिन की बधाई
सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का जन्मदिन भी रविवार को था। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम को हुई तो उन्होंने लोकार्पण समारोह के दौरान मंच से ही उन्हें बधाई दी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के अंदर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में केक भी काटा।

विभागीय अभियंताओं की बढ़ी रहीं धड़कने
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन को लेकर जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी लगभग पौने ग्यारह बजे सवायजपुर पहुंच गए। आयोजन स्थल पर दोनों शांत नजर आए, लेकिन लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से लेकर सहायक अभियंता तक की धड़कने उपमुख्यमंत्री के जाने तक बढ़ी रहीं। उपमुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर वापसी के लिए उड़ते ही इन अफसरों ने राहत की सांस ली।


इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
- दिलावर नगर संपर्क मार्ग
- जगदीशपुर संपर्क मार्ग
- पलिया पुल हत्याहरण मार्ग से कमालपुर मार्ग
- एचपीएस से रायपुर मार्ग
- एचबीएस से विनेयका अकबरपुर पंसाला मार्ग
- मलिक बिल्सरी संपर्क मार्ग
- दहिरापुर संपर्क से हिरनकुदा सिसाला संपर्क मार्ग
- सुल्तानपुर भानी नगला से गोटिया संपर्क मार्ग
- ज्यौरा थरिया से बड़ा गांव संपर्क मार्ग
- अजतूपुर पांडेयपुर मिरगतावां से करकचमऊ मार्ग
- सवायजपुर में निरीक्षण भवन
- नीभामऊ संपर्क मार्ग

इन कार्यों का किया शिलान्यास
- माधौगंज-नया गांव मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
- संडीला गौसगंज मल्लावां मेंहदी घाट मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
- बिलरायां पनवारी से सुरसा बीकापुर बन्नापुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
- कटारपुर मार्ग, प्रतापनगर माधौगंज से बढ़ैयनपुरवा मार्ग, माधौगंज मटियामऊ से नौसजिया मार्ग, प्रतापनगर माधौगंज से भमकरा मार्ग, नवाबगंज से बहादुर नगर होते हुए सैदापुर मार्ग, भैरमपुर वाया कतलपुरवा मार्ग, बिलरायां पनवारी से देवी पुरवा मार्ग, बिलरायां पनवारी से खालेपुरवा मार्ग, बिलरायां पनवारी से हर्रेयापुरवा मार्ग का निर्माण होगा।


डिप्टी सीएम ने कहा 2019 में अर्जुनपुर पुल का शिलान्यास व 2022 से पहले होगा लोकार्पण
बोले, नाबार्ड की 24वीं योजना में भेजा है प्रस्ताव, 94 करोड़ रुपये से बनेगा रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed