फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   करंट लगने से छात्र की मौत

करंट लगने से छात्र की मौत

Tue, 25 Jul 2017 06:18 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कासिमपुर (हरदोई)। विद्यालय के बाहर पेशाब करने गए छात्र को सपोर्ट वायर में उतरे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। उसे छटपटाता देख अन्य विद्यार्थियों ने विद्यालय में शोर मचाया। बिजली आपूर्ति बंद करने के बाद छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरसंड निवासी सुरेश कुमार का पुत्र रोहित (8) देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा में कक्षा 2 का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में लगभग 12 बजे रोहित पेशाब करने के लिए स्कूल के बाहर निकला। विद्यालय के पास ही बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर लोहे के खंभे पर रखे हैं। खंभे से आया सपोर्ट वायर पकड़कर रोेहित पेशाब कर रहा था। इसी दौरान इंसुलेटर पंचर हो गया और हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सपोर्ट वायर पर जा गिरा। इसके चलते सपोर्ट वायर में करंट आ गया और रोहित इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पर रोहित के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। रोहित चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसका शव देख मां गुड्डी देवी गश खाकर गिर पड़ी। देवी दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदय प्रकाश ने बताया कि विद्यालय परिसर में ही लघुशंका और शौच के लिए शौचालय बने हैं। फिर भी बच्चे विद्यालय निकलकर बाहर पेशाब करने चले जाते हैं। थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने फिलहाल घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- करंट लगने से छात्र की मौत
- सपोर्ट वायर पकड़कर पेशाब कर रहा था छात्र
- एचटी लाइन का तार टूटकर सपोर्ट वायर पर गिरा था



फोटो- 23 सीएचसी पर बिलखती रोहित की मां गुड्डी देवी।
फोटो- 25 रोहित (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed