फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   31 634 left the exam

31,634 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 21 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 21 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
31 634 left the exam

विज्ञापन

डीएम ने 23 व 26 की परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट के विद्यालयों को बदलने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए।

डीएम ने कहा कि जिले के 81 परीक्षा केंद्रों और पांच संकलन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने थे। इसमें से सात केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए है।

संकलन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद चल रही है। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर फर्नीचर का अभाव मिला। वहां के प्रबंधक से फर्नीचर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए। बताया कि परीक्षा केंद्र पर यदि बाहरी लोग परीक्षा देते मिले तो उस विद्यालय का पंजीकरण निरस्त कराया जायेगा। इसके अलावा जो खामियां मिली हैं, उसकी जांच कराई जा रही है।

परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि जिले में 300 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें 1,54864 विद्यार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था की गई थी। इनकी निगरानी के लिए 150 बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की मांग की गई थी। जिसमें 84 केंद्र व्यवस्थापक मिले।

उनको तैनात कर दिया गया है। अन्य में राजकीय व राजस्व कर्मियों को लगाया गया है। कक्ष निरीक्षकों की कमी पूरा करने के लिए परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को लगाया गया है। बताया कि परीक्षा के पहले दिन हाई स्कूल के 20,556 और इंटर के 31,634 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed