{"_id":"68e7f8d152ffd4b9d105dc2e","slug":"300-litres-of-loose-mustard-oil-worth-rs-48000-seized-10-samples-collected-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138608-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 48000 मूल्य का 300 लीटर खुला सरसों का तेल सीज 10 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 48000 मूल्य का 300 लीटर खुला सरसों का तेल सीज 10 नमूने भरे
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को कासिमपुर की एक दुकान में 48,000 रुपये कीमत का 300 लीटर खुला सरसों का तेल सीज कर दिया। अभियान शाहाबाद, मल्लावां, बिलग्राम और संडीला क्षेत्र में चलाया गया। जिसमें खाद्य पदार्थों के कुल 10 नमूने भरे गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, कोल्हू संचालक तेल खरीद के संबंध में कोई अभिलेख भी नहीं दिखा पाए। सहायक आयुक्त ने बताया कि शाहाबाद के बस अड्डा स्थित दुकानदार विनीत कुमार वर्मा के यहां से अरहर दाल और मोहित गुप्ता के यहां से सरसों के तेल का नमूना भरा गया। मल्लावां के शुक्लापुर के दुकानदार कमलेश कुमार और वीरेंद्र के यहां से खोया, गोविंद के यहां से दूध और गिरेंद्र के यहां से खोया, पनीर, दूध का नमूना भरा गया।
संडीला क्षेत्र के कासिमपुर गदीयाना में कोल्हू संचालक भोले शंकर के यहां 300 लीटर सरसों का तेल खुला पाया गया। तेल का नमूना भरकर उसको सीज कर दिया गया। संडीला कस्बे के दुकानदार अनूप के यहां से दूध का नमूना भरा गया। अभियान में मुख्य खाद्य सुरखा अधिकारी सुभाष तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधा कनौजिया, मान सिंह निरंजन, दीपेंद्र कुमार, अनुराग सिंह, कुमार, चित्रसेन रहे।