मांझगांव में ट्रैक्टर, थ्रेशर सहित 300 बीघा फसल जली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के मांझगांव में गेहूं की खंदाई के समय ट्रैक्टर के साइलेंस से निकली चिंगारी से गेहूं के बोझ में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग खेतों में खड़ी फसल और जमा बोझ को भी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ग्रामीण आग पर काबू करने में जुट गए। ग्रामीण जब तक आग पर काबू करते तब तक ट्रैक्टर, थ्रेशर सहित करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। करीब पांच घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौक पर पहुंच पाई थी। ग्रामीणों ने थाने और तहसील में आग की सूचना दे दी है। देर शाम तक तहसीलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे।
अतरौली थाना क्षेत्र के मांझगांव निवासी वरुण का खेत केसरीपुर निवासी विशनू बटाई पर करते हैं। उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। उसने गेहूं की फसल कटवा ली थी। मंगलवार को फसल की थ्रेसिंग के लिए मुन्नीलाल का ट्रैक्टर ले गया था। दोपहर करीब एक बजे थ्रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी। जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख विश्नू व अन्य लोगों ने चीख पुकार मचाकर लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश चालू की, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने ट्रैक्टर व थ्रेसर समेत आस-पास के खेतों की फसल को चपेट में ले लिया।
आग को फै लता देख ग्रामीण भी पहुंच गए और फायर स्टेशन पर सूचना दी। सूचना के करीब पांच घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। तब तक के सरीपुर, लालपुर और सिकंदरपुर के ग्रामीणों ने पहुंचे। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया। आग से मांझ गांव निवासी वरुण विक्रम सिंह की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल समेत गांव निवासी उमेश सिंह, दिनेश सिंह, अजय सिंह, धनंजय सिंह की करीब 200 बीघा गेहूं की फसल जल गई, इसके साथ ही अजय प्रताप सिंह व शिवकुमार सिंह का 50 बीघा, प्रकाश अर्कवंशी की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। केसरीपुर निवासी शशांक ने बताया कि शोर सुनते ही वह खेत पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक प्रयास करने पर फायर ब्रिगेड का नंबर लगा। सूचना देने के करीब पांच घंटे के बाद दमकल मौके पर पहुंच पाई।
आग लगने की सूचना पर गाड़ियों को भेज दिया गया था। प्रताप नगर में भी आग लगी थी। वहां पर आग बुझाने के बाद दमकलकर्मी मांझगांव पहुंचे थे।
आरएस त्रिपाठी सीएफओ
आग से केसरीपुर निवासी विशनू की भी 18 बीघा गेहूं की फसल जल गई। 30 अप्रैल को उसकी बेटी रोली की बारात आनी है। अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे यह सोचकर वह परेशान है। इसी तरह केसरीपुर निवासी राजकुमार के बेटे की भी मई में शादी है। आग से उसक ी फसल भी जल गई है।
भरावन अतरौली थानाक्षेत्र के बराही गांव निवासी अनी हुसैन के घर के छप्पर में मंगलवार को आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अनी हुसैन ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया और आग पर काबू पाने का प्रयास चालू किया। जब तक आग पर काबू पाया गया। गृहस्थी का सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर हल्का लेखपाल ईश्वरदीन ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव में मंगलवार को शैलेंद्र के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख शैलेंद्र ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास चालू किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फायर स्टेशन पर भी सूचना दी। करीब तीस मिनट बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी चेतराम के छप्पर में मंगलवार को आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चेतराम ने शोर मचाकर मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर चेतराम के पड़ोसी रामबक्स, श्रीकृष्ण, हरिश्चंद्र और शिवलाल के घर की गृहस्थी का सामान जल गया। 30 अप्रैल को चेतराम की बेटी की शादी होनी है। उसने बेटी क ो देने के लिए बाइक व अन्य सामान खरीदकर रखा हुआ था। आग बाइक व सारा सामान भी जल गया। आग लगने क ी सूचना पर हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की है।