फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   3.5 crore bakaya on 775 wehicle

775 वाहनों पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया

Mon, 22 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
3.5 crore bakaya on 775 wehicle
हरदोई। लखनऊ जोन स्तर पर हुई वाणिज्यिक वाहनों पर टैक्स बकाये की समीक्षा में जिले में सर्वाधिक बकायेदारी पाई गई है। एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जिले में 775 वाहनों पर लगभग साढ़े तीन करोड़ का टैक्स बकाया है। एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी बकायेदारों को नोटिस भेजकर पक्ष रखने व बकाया जमा करने के लिए 30 नवंबर तक का वक्त दिया गया है। एक दिसंबर के बाद आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगभग 25 से 30 हजार वाणिज्यिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से कई वाहन ऐसे हैं, जिनके मालिक समय पर रोड टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। डिप्टी जोनल कमिश्नर निर्मल प्रसाद ने दो दिन पूर्व इसकी समीक्षा की थी। इसमें हरदोई में सबसे अधिक राशि बकाया होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। हरदोई समेत जोन के अन्य छह जनपदों में भी प्रवर्तन टीमों को अभियान चलाकर बकाया जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक वर्ष 2016 के बाद से टैक्स जमा न करने वाले ऐसे 775 वाहन चिह्नित किए जा चुके हैं। इन सभी वाहनों पर 25 हजार या उससे अधिक का बकाया है। इन पर टैक्स के रूप में लगभग तीन करोड़ 52 लाख रुपये बकाया हैं। इन वाहनों में बस, ट्रक, छोटे वाणिज्यिक सवारी वाहन व तीन टन से अधिक क्षमता के भार वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। सभी को अपना पक्ष रखने व बकाया जमा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। वजह सही होने पर वाहन स्वामी को पेनाल्टी में छूट दी जाएगी। बकाया टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को एक दिसंबर के बाद आरसी जारी की जाएगी।

रूटीन टैक्स वसूली में स्थिति ठीक
संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद को एक अप्रैल से 30 अक्तूबर तक प्राइवेट वाहनों से 29 करोड़ 21 लाख रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें विभाग ने 30 अक्तूबर तक 16 करोड़ 93 लाख (लगभग 67 प्रतिशत) का राजस्व प्राप्त किया है। माल वाहन के लिए विभाग को 2 करोड़ 92 लाख रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य मिला था। विभाग ने 30 अक्तूबर तक 6 करोड़ 46 लाख (लगभग 220 प्रतिशत) का राजस्व/टैक्स जमा कराया है। इसी तरह यात्री वाहनों के लिए विभाग को 6 करोड़ 38 लाख रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य मिला था। 30 अक्तूबर तक 6 करोड़ 39 लाख (लगभग 101 प्रतिशत) का टैक्स जमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed