फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,885 dead people in 13 bodies and 16,886 dead people in 1,293 gram panchayats are taking food grains

Hardoi News: 13 निकायों में 2,885 और 1,293 ग्राम पंचायतों में 16,886 मृतक ले रहे अनाज

Sun, 09 Mar 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
2,885 dead people in 13 bodies and 16,886 dead people in 1,293 gram panchayats are taking food grains
हरदोई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत कार्डधारकों को दिए जाने वाले निशुल्क अनाज में 13 नगरीय निकायों में 2,885 और 1,293 ग्राम पंचायतों में 16,886 मृतक भी अनाज ले रहे हैं। 19,771 यूनिट पर मृतकों के नाम पर अनाज लिए जा रहे अनाज की पुष्टि पर विभाग ने सत्यापन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एनएफएसए में जिले के 6,50,600 पात्र गृहस्थी कार्डों पर 27,97,150 यूनिट दर्ज हैं। ऐसे ही अंत्योदय अन्न योजना के 1,17,727 कार्डों पर 3,54,508 यूनिट दर्ज हैं। जिले में कुछ 7,68,327 राशन कार्डों पर 31,51,658 यूनिट दर्ज हैं। इसमें से पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम के हिसाब से अनाज दिया जा रहा है, जबकि अंत्योदय अन्न योजना के कार्डधारक परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज दिया जाता है। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय अन्न योजना के 19,771 यूनिट मृतक श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य और रसद विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से निकाय और ब्लॉकवार मृतकों का चिह्नीकरण सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल से जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्रों का डाटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में उचित दर की दुकानों के माध्यम से वर्तमान समय में कार्डधारक परिवारों में से एक सदस्य को ई-पास पर बायोमैट्रिक करने पर अनाज मिल जाता है। इससे परिवार के मृतक सदस्य के नाम से भी लोग अनाज प्राप्त करते चले आ रहे हैं। सीआरएस पोर्टल पर जन्म-मृत्यु के दर्ज होने वाले विवरण से रजिस्ट्रार की ओर से शासन स्तर पर ली गई जानकारी में यह डाटा सामने आया है। जिन आधार कार्ड से मृत्यु प्रमाण पत्र बने हैं, उन पर भी अनाज का वितरण हो रहा है।

--
प्रमुख सचिव की ओर से मृतकों की सूची प्राप्त हुई है। राशन कार्ड पर दर्ज मृतक यूनिट का सत्यापन कराया जा रहा है। इनके नाम एनएफएसए पोर्टल से हटाकर नए पात्र आवेदकों का नाम जोड़ा जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों और लिपिकों से रिपोर्ट ली जा रही है। शासन स्तर से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी। -दिलीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed