फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2.80 crore received for the widening and strengthening of a 12-kilometer-long road.

Hardoi News: 12 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए मिले 2.80 करोड़

Sun, 05 Jul 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
2.80 crore received for the widening and strengthening of a 12-kilometer-long road.
फोटो 13: निर्माणाधीन सड़क। संवाद
फोटो 13: निर्माणाधीन सड़क। संवाद
विज्ञापन


-गंज मुरादाबाद सरायं सुल्तान दारू कुइया नयागांव मार्ग 24.76 करोड़ से बनवाया जा रहा
-50 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में होगी आसानी

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराए जा रहे गंज मुरादाबाद सरायं सुल्तान दारू कुइया नयागांव सड़क के काम के लिए शासन ने 2.80 करोड़ रुपये और दिए हैं। इससे सड़क के काम में तेजी की उम्मीद है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो के माध्यम से बनवाई जा रही गंज मुरादाबाद सरायं सुल्तान दारू कुइया नयागांव सड़क की लंबाई करीब 12:350 किलोमीटर है। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम को साल 2025 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद जून माह में काम शुरू कराया गया। शासन ने काम शुरू कराए जाने के समय से अब तक 12,17,70,000 रुपये दिए हैं। विभाग ने काम भी तेजी से कराया है। बताया कि सड़क पर डामरीकरण का एक कोट भी कुछ हिस्से में करा लिया गया है जबकि काम अभी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं शासन ने एक और किस्त में रुपये जारी कर दिए हैं। इस बार शासन ने 2.80 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे काम में तेजी आने की उम्मीद है। सड़क बनवाए जाने पर करीब 24,76,91,000 रुपये कुल खर्च किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी की उम्मीद है। सड़क बन जाने से करीब 75 हजार से अधिक आबादी को सुविधा होगी। सड़क पर नयागांव, रौसा, दारुकुइया, हेरवल, लालपुर, भसूड़ा, नसीरपुर, तेरिया, भवानीपुर, भजनपूरवा, सराय सुल्तान, गंजजलालाबाद समेत करीब 50 गांव जुड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सड़कों के काम को बरसात से पहले-पहले पूरा कराने के लिए अधिशासी अभियंताओं से कहा गया है। गंज मुरादाबाद सरायं सुल्तान दारू कुइया नयागांव सड़क के लिए शासन से 2.80 करोड़ रुपये मिले हैं। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-दो के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि वह काम को और गति दें ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा हो। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed