फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   28 resignation from the membership of the association advocates

28 अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Tue, 27 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 27 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
28 resignation from the membership of the association advocates
अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सवायजपुर। दि ग्रेट लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री पर अधिवक्ता हितों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाते हुए 28 अधिवक्ताओं से सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की सलाह लिए बिना हड़ताल वापस लिए जाने का आरोप जगाया है।  

विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा उर्फ लालजी ने कहा कि 21 सितंबर को वकीलों ने जब सबकी सहमति से तहसील अधिकारियों के खिलाफ हड़ताल की तो बिना वकीलों को विश्वास में लिए अकेले अध्यक्ष व महामंत्री ने एसडीएम को हड़ताल समाप्त होने का पत्र सौंप दिया। जो गलत है। संजय पांडेय ने अध्यक्ष व महामंत्री पर वकीलों के हितों के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


28 वकीलों ने अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसमें रामबरन, उपाध्यक्ष विमलेश, अनूप बाजपेई, मनोज राजपूत, उदय राज, दिनेश अस्थाना, विजय यादव, राजीव सिंह,  राज प्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला ने वकीलों के इस्तीफा देने की बात स्वीकारी हैं। उन्होंने कहा कि संघ की सहमति से ही निर्णय लिया गया है। महामंत्री मनमोहन शुक्ला ने कहा कि इस्तीफे पर कई वकील जो तहसील में मौजूद नहीं थे उनके भी हस्ताक्षर बनाए गए हैं। अध्यक्ष व महामंत्री ने  एसडीएम व तहसीलदार को न्यायिक कार्यों में सहयोग करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed