फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,780 people asked for housing on IGRS

Hardoi News: आईजीआरएस पर 2,780 लोगों ने मांगे आवास

Thu, 26 Dec 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 26 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
2,780 people asked for housing on IGRS
- डीएम ने सर्वे के बाद पात्रों के चयन की दी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर तीन माह में 2,780 लोगों ने शिकायत दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। ऐसे ही 2,716 ने मारपीट, उत्पीड़न आदि से पीड़ित लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं।
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारी से आमना-सामना कराते हुए निस्तारण की व्यवस्था से शिकायतों की संख्या में बड़ी कमी आई है। एक समस्या के लिए अब कई-कई बार पीड़ित को नहीं दौड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा की। बताया कि सितंबर, अक्तूबर और नवंबर माह में शिकायतों में तुलनात्मक कमी आई है। सितंबर माह में कुल 8,779, अक्तूबर माह में कम होकर 8,493 और नवंबर माह में घटकर 5,975 शिकायतें ही आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों माह की शिकायतों के विभाग और प्रकृति के हिसाब से की गई छंटनी में सबसे अधिक 2,780 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाए जाने की मांग की है। इन लोगों से कहा गया है कि जल्द ही सर्वे कराया जाएगा। पात्रों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे।

दूसरे नंबर पर मारपीट और उत्पीड़न में कार्रवाई के लिए 2,716 शिकायतें आईं। तीसरे स्थान पर जल निगम विभाग की ओर से हर घर जल नल योजना से जुड़ी 1,952 शिकातयें आईं। बताया कि अब शिकायतकर्ता के आने पर संबंधित अधिकारी से सामना भी कराया जा रहा है, जिससे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed