फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   26 councilors including the municipality president took oath

Hardoi News: हरदोई बनेगा स्मार्ट सिटी, भेजें प्रस्ताव

Sat, 27 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 27 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
26 councilors including the municipality president took oath
फोटो -01 रसखान प्रेक्षागृह में शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा के साथ मौजूद सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, सांसद जयप्रकाश रावत, डीएम एमपी सिंह व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा। संवाद
विज्ञापन

फोटो -02 शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित सभासद। संवाद

- प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जनता को दिलाया भरोसा
- पालिका अध्यक्ष समेत 26 सभासदों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरदोई की जनता ने चेयरमैन दिया है। ट्रिपल इंजन की सरकार विकास का रिटर्न उपहार देगी। शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। डीएम इसके लिए प्रस्ताव भेजें। सरकार जनता की आकांक्षा, अपेक्षा और मंशा पूरी करने के लिए कटिबद्ध है। शुक्रवार को ये बातें जिले के प्रभारी मंत्री सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने रसखान प्रेखागृह में कहीं।
विज्ञापन

वे नगर पालिका परिषद हरदोई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और 26 सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने अए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों को देश के अन्य राज्यों के शहरों से अच्छा बनाने का काम किया जा रहा है। 17 नगर निगमों को स्मार्ट सिटी बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा नेता नरेश अग्रवाल और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का नाम लेकर कहा कि उनके कारण यहां पर विकास की गंगा बहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निकाय में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन का बनाने का काम किया। आने वाले 2024 के चुनाव में भी भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे और देश में मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ और हरित नगर के रूप में विकास कराया जा रहा है।
अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने कहा कि बिना भेदभाव के काम कराए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पीके वर्मा, एसपी राजेश द्विवेदी, मिलन मिश्रा, डॉ. चित्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। ईओ रविशंकर शुक्ला ने आभार जताया। संचालन मनीष मिश्रा ने किया।

---------------
डीएम ने अध्यक्ष व सभासदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
डीएम एमपी सिंह ने नगर पालिका परिषद हरदोई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और इसके बाद 26 सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी को शुभकामनाएं देने के साथ ही अब नगर के विकास, निर्माण और सुंदरीकरण का दायित्व आप सभी पर है।
इनसेट
सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed