{"_id":"5f3425c68ebc3e3cb409fa97","slug":"25-thousand-rewarded-arrested-in-hardoi-hardoi-news-knp576548036","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले की आरोपी 25 हजार की ईनामी गिरफ्तार, पुलिस से हुई मारपीट मामले में थी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले की आरोपी 25 हजार की ईनामी गिरफ्तार, पुलिस से हुई मारपीट मामले में थी फरार
विज्ञापन
फोटो-18-आरोपी महिला के बारे में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मुडनामऊ में करीब डेढ़ साल पहले पुलिस टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में फरार 25 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2019 को पुलिस ने मुडनामऊ में अवैध शस्त्रों और कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी थी। इस दौरान राजकुमार, उसके पुत्र रामतीरथ और पुत्रवधू सुंदरा उर्फ गुड्डी पत्नी रामतीरथ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।
इस मामले में दबिश देने गए एसआई अशोक कुमार सिंह ने तीनों लोगों के विरुद्ध पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस राज कुमार और उसके पुत्र रामतीरथ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन सुंदरा फरार थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी बृज किशोर सिंह, एसओजी के प्रभारी अरविंद यादव की मदद से पाली थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने पाली बाबरपुर मार्ग से सुंदरा को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।