फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24326 tharmal scaning

गोपामऊ, संडीला में बंदी के बीच घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग

Sun, 26 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
24326 tharmal scaning
फोटो-12- संडीला के मोहल्ला मंगलबाजार में मौजूद एसडीएम व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। गोपामऊ और संडीला कस्बे में रविवार को भी पूर्ण बंदी जारी रही। दोनों ही कस्बों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की। गोपामऊ में 899 घरों के 4610 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जबकि संडीला में 19716 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। गोपामऊ में नगर पंचायत ने सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

संडीला में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे में बंदी का पालन हो रहा है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि रविवार और शनिवार को कस्बे में 37259 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान संबंधित वार्डों के सभासद भी मौजूद रहे। इनमें महेंद्र सोनी, लताफत अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

गोपामऊ में भी अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे। हरियावां सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अखिलेश ने बताया कि नगर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें कार्य कर रहीं हैं। 2513 परिवारों की जांच की जानी है। रविवार को मोहल्ला बंजारा दक्षिणी, सैय्यदबाड़ा, लालपीर व बड़ी बाजार में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनीटर इच्छाराम वर्मा ने बताया कि मोहल्ला सैय्यदबाड़ा व लालपीर में काम कर रही स्वास्थ्य टीमें जांच के बाद घरों के बाहर निशान लगाना भूल गईं और इसके कारण दो टीमें एक ही जगह एकत्र हो गईं। इसकी सूचना चिकित्सकों को दी गई तो व्यवस्था में सुधार हुआ। कस्बे में टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज, गोपामऊ चौकी प्रभारी संजय सिंह भ्रमण करते रहे। नगर पंचायत की ओर से सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed