{"_id":"575ef6dd4f1c1bc34d11b981","slug":"24-villages-of-eight-days-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन से 24 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन से 24 गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। आठ दिन पहले आंधी में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ सकी है। कसबे के आसपास के 24 गांवों की बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रोेजेदारों को हो रही है।
विज्ञापन
पिछले सोमवार को आंधी आने से जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के पोल और तार टूट गए थे। इससे सुमेरपुर, लछिपुर, भवानीपुर, मेहंदीपुर, हेरवल, बीकापुर, राघौपुर, इसरापुर सहित लगभग 24 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। अभी तक बिजली विभाग खंभे और तार नहीं लगवा पाया है, जबकि रमजान के पहले थानों और चौकियों पर हुई शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने रमजान में बिजली आपूर्ति सुचारु करने की बात कही थी। इसके बावजूद अभी तक गांवों की बिजली गुल है।
विज्ञापन
ग्रामीण त्रिलोकी सिंह, लालता प्रसाद, अमित सिंह, सुशील सिंह, संजय शुक्ला, शिवकुमार त्रिपाठी का कहना है बिजली गुल होने से नलकूप ठप हैं, इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसके आवाल आटा चक्की भी नहीं चल पा रही हैं। मोबाइल चार्ज न होने से लोगों का एक दूसरे से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
दो की जान ले चुके हैं जर्जर तार
मल्लावां। बिजली विभाग की लापरवाही से सप्ताह भर में दो लोगों की जान चली गई। मटिया मऊ गांव के मीनू और रविवार को मोहिद्दीनपुर के अरविंद की तार टूटकर गिरने से मौत हो गई थी। मीनू की मौत पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। एसडीएम ने एक सप्ताह में तार बदलवाने का आश्वासन दिया था। तार बदलना तो दूर अभी तक वह तार भी नहीं जोड़ा गया है जिसकी चपेट में आने से मीनू की मौत हो गई थी। ये तार टूटने से मटियामऊ समेत आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप है। ग्रामीण क्षेत्र में जर्जर तार नीचे तक लटक रहे हैं। आए दिर तार टूटने से कहीं न कहीं हादसा हो जाता है इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।