{"_id":"5d62d5dc8ebc3e016a17fe4e","slug":"24-people-ill-one-died-due-to-fever-hardoi-news-knp5095710163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन लोग बुखार की चपेट में, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन लोग बुखार की चपेट में, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। विकास खंड के अछुआपुर गांव में बुखार का प्रकोप है। गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। रविवार को गांव के ही बुखार पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर न पहुंचने पर रोष जताया है।
अछुआपुर गांव में मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। गांव में बुखार ने बड़ी संख्या में लोगों को चपेट में ले रखा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही सुरेश, धीरेंद्र, विरासत, विनोद, इस्लामु, पुतान, लौंगश्री, मुलायम, अनिल, राजेश, छुटक्के, संजय और ज्योति आदि बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई टीम मौके पर नहीं भेजी गई है। लोग निजी चिकित्सकों के यहां से दवा ले रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि 55 वर्षीय बाबू लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसकी प्राइवेट चिकित्सक के यहां से दवा चल रही थी। उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में बुखार फैलने की सूचना सीएचसी पर दी गई है, लेकिन अब तक कोई टीम गांव नहीं आई है।