फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24 days later, the dead body of the woman was dug out

24 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया महिला का शव

Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
24 days later, the dead body of the woman was dug out
गोपामऊ। कस्बे में 24 दिन पहले दफनाए गए युवती के शव को डीएम के आदेश पर गुरुवार को कब्र खोदकर निकाला गया। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए सुनियोजित ढंग से हत्या करने की रिपोर्ट टड़ियावां थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा के नूरहसन की पुत्री आसमां (24) का निकाह लगभग चार वर्ष पहले अहिरोरी निवासी तबरेज खान से हुआ था। आठ जनवरी की रात तबरेज और आसमां हरदोई से अहिरोरी कार से जा रहे थे। संदिग्ध हालात में कार हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी पुल के निकट नहर में गिर गई थी।
विज्ञापन

तबरेज सकुशल बाहर निकल आया था। 10 जनवरी को आसमां की लाश घटनास्थल से लगभग 33 किलोमीटर दूर कछौना कोतवाली क्षेत्र के गौहानी पुल के निकट मिली थी। 11 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव लालपीर कब्रिस्तान में दफन किया गया था। पिता नूरहसन ने ससुराल वालों पर सुनियोजित तरीके से आसमां की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरहसन की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नूरहसन ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर शव का पोस्टमार्टम दोबारा कराने की मांग की थी।

डीएम के निर्देश पर गुरुवार को सीओ सदर शिवराम कुशवाहा, नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया गया। साथ ही शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि नौशाद नदवी, यूनुस खान, नफीस खान गुड्डू, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed