फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24 crores of cane price outstanding in farmers' account

किसानों के खाते में बकाया गन्ना मूल्य के 24 करोड़ रुपये भेजे

Thu, 19 Nov 2020 09:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
24 crores of cane price outstanding in farmers' account
हरदोई। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गत पेराई सत्र का किसानों का बकाया भुगतान शुरू हो गया है। बुधवार को जनपद की तीन चीनी मिलों ने बकाया गन्ना मूल्य के 24 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। अगले दो दिन में बड़ी संख्या में किसानों के बैंक खातों में बकाया गन्ना मूल्य पहुंच जाएगा। हालांकि इसके बाद भी तीनों चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 46 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।
विज्ञापन

जनपद में तीन चीनी मिलें स्थापित हैं। लोनी, हरियावां और रुपापुर चीनी मिल में जिले के एक लाख से अधिक किसान गन्ना बेचते हैं। नियम के मुताबिक गन्ना की तौल होने के 14 दिनों के अंदर भुगतान किसान के बैंक खाते में पहुंच जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। गत पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का भुगतान अब तक किसानों को नहीं हो पाया है। इस सबके बीच राहत भरी खबर यह है कि तीनों चीनी मिलों ने 24 करोड़ 67 लाख 85 हजार रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में बुधवार को भेजा है। इसके बावजूद अभी तीनों चीनी मिलों का 46 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान होना बाकी है।
विज्ञापन

रुपापुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 8 करोड़ 25 लाख 79 हजार रुपये, लोनी चीनी मिल का 13 करोड़ 55 लाख 29 हजार रुपये और हरियावां चीनी मिल का 25 करोड़ 2 लाख 8 हजार रुपया बाकी है। तीनों ही चीनी मिलें पिछले कुछ दिनों में भुगतान को लेकर जो संजीदगी दिखा रहीं हैं, उससे लग रहा है कि इसी माह गत पेराई सत्र का शत प्रतिशत भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed