{"_id":"65ba934cb3415c6c1b076b07","slug":"24-crore-to-10-thousand-families-will-get-water-hardoi-news-c-12-1-jhs1001-565056-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 24 करोड़ से 10 हजार परिवारों को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 24 करोड़ से 10 हजार परिवारों को मिलेगा पानी
Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। कस्बा पिहानी के मोहल्ला छिपीटोला, मिश्राना, मुरीदखानी, लोहानी, भाटनटोला, कटराबाजार व आंबेडकरनगर सहित 10 हजार से अधिक परिवारों पाइपलाइन से पेय जलापूर्ति का रास्ता साफ हो गया है। 24 करोड़ से 10 हजार परिवारों को पाइप लाइन से जलापूर्ति मिलेगी।
शासन ने दो ओवरहेड टैंक और 76 किमी. लंबाई में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने के लिए 24 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति दी है। जल निगम नगरीय ने कस्बा में चिह्नित जमीन पर काम भी शुरु करा दिया है।
नगरीय क्षेत्रों में अमृत योजना में पाइप पेय जलापूर्ति कराई जा रही है। नगर पालिका परिषद पिहानी में अमृत योजना में पानी की टंकी और पाइपलाइन डलवाए जाने के लिए शासन ने 24 करोड़ से अधिक की राशि की स्वीकृति दी है। जिससे यहां पर दो ओवरहेड टैंक बनवाए जाएंगे। एक टंकी की क्षमता 13 हजार किलोलीटर और दूसरी टंकी 11 हजार किलोलीटर की क्षमता की बनेगी।
विज्ञापन
जल निगम नगरीय को काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल निगम नगरीय ने कस्बा में नगर पालिका परिषद की ओर से चिह्नित जमीन पर बोरिंग का काम भी शुरु करा दिया है।
दो ओवरहेड टैंक और करीब 76 किमी. लंबाई वाली अंडरग्राउंड पाइपलाइन से करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को शुद्ध पेय जलापूर्ति हो सकेगी। जिससे कस्बा की वंचित करीब आबादी को भी पाइपलाइन से पानी प्राप्त होने लगेगा।
जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काम शुरु कराया जा चुका है। 10,251 परिवारों को पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसका सर्वे भी पहले से ही पूरा कर लिया गया है ताकि, पाइपलाइन को उसी अनुसार अंडरग्राउंड कस्बा में डलवाया जा सके। बोरिंग का काम पूरा होने के बाद ओवरहेड टैंक आदि का भी काम तेजी से कराया जाएगा।