फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   23 thousand students deprived of benefits due to lack of Aadhaar

Hardoi News: आधार न होने से 23 हजार विद्यार्थी लाभ से वंचित

Wed, 21 Aug 2024 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
23 thousand students deprived of benefits due to lack of Aadhaar
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के आधार न होने के कारण अभी तक 23141 विद्यार्थी स्कूल ड्रेस से वंचित है। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने व अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा, स्टेशनरी, स्कूल बैग और स्वेटर के लिए 12 सौ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। इस धनराशि को विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित किया जाता है। योजना का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उनके अभिभावक का आधार कार्ड बना होना चाहिए और उनका बैंक खाता नियमित हो और उसकी आधार सीडिंग भी हो। जिले में अभी भी 23 हजार 141 बच्चों के आधार कार्ड नहीं बनें है। जिस कारण वह योजना से वंचित है। जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने डाक अधीक्षक और अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि विद्यार्थियों के आधार कार्ड जल्द से जल्द बनाएं जाएं और उनके अभिभावकों के बैंक खातों को सीड कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed